Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कोर्ट का स्टे ऑर्डर लेकर पहुँचने तक अवैध निर्माण पर चल चुका था बुलडोजर
  • नैनीताल

कोर्ट का स्टे ऑर्डर लेकर पहुँचने तक अवैध निर्माण पर चल चुका था बुलडोजर

RNS INDIA NEWS 22/02/2023
bulldozer

हल्द्वानी। नगर निगम ने वनभूलपुरा में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। टीम ने मलबा वाहनों में भरना शुरू ही किया था तभी संबंधित व्यक्ति कोर्ट का स्टे ऑर्डर लेकर पहुंच गया। इसके बाद निगम को कार्रवाई रोकनी पड़ी। टीम यथा स्थिति में मलबा छोड़कर लौट गई। निगम अधिकारियों के अनुसार वनभूलपुरा मीट मार्केट में एक व्यक्ति ने निगम की जमीन पर टिनशेड डालकर भैंसों का तबेला बना लिया था। निगम की टीम ने मंगलवार को कब्जा चिह्नित कर टिनशेड बनाने वाले व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। लेकिन तय समय में संबंधित व्यक्ति ने खुद कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं की। करीब तीन बजे नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय भारी पुलिस फोर्स और बुलडोजर लेकर पहुंच गए और बुलडोजर से अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया। 40 मिनट में पूरा टिनशेड ध्वस्त कर दिया। इसके बाद निगम की टीम ने मलबा उठाना शुरू कर दिया। इसी बीच 3:52 बजे पर टिनशेड डालने वाला व्यक्ति कोर्ट का स्टे लेकर पहुंच गया। इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई रोक दी। आदेश देखने के बाद टीम वापस लौट गई। नगर आयुक्त ने बताया कि पूरा अतिक्रमण तोड़ दिया था। मलबा उठवा रहे थे तभी कोर्ट के आदेश मिला। अग्रिम कार्रवाई कोर्ट के निदेर्शों के अनुसार ही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक की तलाश में जुटीं कॉर्बेट-वन विभाग की टीम
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘उत्तराखण्ड स्वागत गीत’ का विमोचन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

एसआईआर के डिजिटाइजेशन को डाटा एंट्री आपरेटर संख्या बढ़ाएं: जोगदंडे

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.