Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कोरोना उपकरण नहीं मिलने से भड़के रोडवेज कर्मचारी
  • ऊधम सिंह नगर

कोरोना उपकरण नहीं मिलने से भड़के रोडवेज कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 20/05/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। पिछले कुछ दिनों से रोडवेज कार्मिकों की कोरोना से मौत मामले को लेकर रोडवेज कार्मिकों का गुस्सा फूट गया और अपने साथी परिचालक की मौत से आहत कार्मिकों ने रोडवेज परिसर में हंगामा काटा और सामूहिक रुप से कार्यबहिष्कार पर चले गए। इसकी वजह से कुछ देर तक बसों का संचालन थम गया और सूचना मिलने पर एआरएम रोडवेज ने मौके पर आकर गुस्साए कार्मिकों को समझाकर बुझाकर मामला शांत करवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुरक्षा किट और लंबित वेतनमान को जल्द जारी करवाने का प्रयास किया जाएगा। कार्मिकों ने चेताया कि जल्द ही उनकी मांग पर गौर नहीं किया तो सभी कार्मिक आंदोलन का रास्ता आख्तियार करेंगे।
बुधवार की सुबह रोडवेज परिसर में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब चालक-परिचालक सहित कार्मिकों को खबर मिली कि गदरपुर के रहने वाले एक परिचालक ने कोरोना संक्रमित होने की वजह से दम तोड़ दिया। बस क्या था कि कार्मिकों का पारा चढ़ गया और चालकों ने बसों का संचालन बंद कर दिया तो कार्मिक कार्यालय छोडक़र हॉल में इकठ्ठा होकर नारेबाजी की और दिवंगत कार्मिकों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की। इस दौरान सभा के माध्यम से भी कार्मिक ने भड़ास निकाली। कार्य बहिष्कार की खबर मिलते ही एआरएम मौके पर पहुंचे और कार्मिकों से वार्ता की। इस दौरान चालकों-कार्मिकों ने बताया कि पिछले पांच माह से रोडवेज चालक-परिचालक व कार्मिकों को वेतनमान नहीं मिला। बावजूद इसके कोरोना काल में चालक-परिचालक बसों का संचालन कर रहे हैं। कार्मिको-चालकों-परिचालकों को अभी तक कोई भी कोरोना सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए। बिना पीपी किट, सेनेटाइजर, दस्ताने व फेस शील्ड के कार्मिक काम कर रहे हैं। इसके अलावा अभी तक शासन-प्रशासन ने मृतक कार्मिकों संबंधी कोई भी मुआवजा घोषित नहीं किया। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही उनकी तीन सूत्रीय मांगों पर गौर नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिवक्ता वीर कुंवर की सुरक्षा हटाए जाने पर शुक्रवार तक जवाब दे सरकार : हाईकोर्ट
Next: टीबी सेनेटोरियम भवाली का होगा जीर्णोद्धार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.