
देहरादून। प्रदेश में आज कोरोना के 274 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में आज 18 मरीजों की मौत हुई तथा 515 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून से 57, हरिद्वार से 48, नैनीताल से 26, उधमसिंह नगर से 17, पौड़ी से 6, टिहरी से 16, चंपावत से 10, पिथौरागढ़ से 18, अल्मोड़ा से 24, बागेश्वर से 12, चमोली से 7, रुद्रप्रयाग से 7 और उत्तरकाशी से 26 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है।
अब राज्य में कोरोना का आंकड़ा 337449 पहुंच गया है और 6985 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 3642 है।



