Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कोरोना को मात देने में मिसाल बनकर उभरा खलाड़ गांव
  • नैनीताल

कोरोना को मात देने में मिसाल बनकर उभरा खलाड़ गांव

RNS INDIA NEWS 21/05/2021
rns featured image new

पंचायत ने खुद अपनी अलग एसओपी बनाई

हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे गांवों के लिए नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक का खलाड़ गांव मिसाल बनकर उभरा है। यह प्रदेश का पहला ऐसा गांव है, जहां पंचायत ने खुद अपनी अलग एसओपी बनाई है। इतना ही नहीं, ग्रामीण भी तय किए गए हर नियम को मानते हैं, जिसका नतीजा है कि पूरे कोरोना काल में अब तक कोरोना वायरस यहां एंट्री नहीं कर सका है, जबकि आसपास के कई गांवों में कोविड संक्रमण से लगभग हाहाकार की स्थिति हैं। महामारी को मात देने के लिए मुख्य सडक़ से करीब चार किमी दूर स्थित इस गांव की प्रधान नीरु बधानी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कुछ नए नियम तय किए। पहले उन्होंने खुद लोगों को वायरस के बारे में जागरूक किया फिर ग्रामीणों को चेताया कि अगर वायरस गांव में पहुंचा गया तो बड़े-बूढ़ों के साथ बच्चों और मवेशियों के लिए भी जानलेवा होगा। ग्रामीणों ने वायरस की भयानकता को समझते हुए एकजुट होकर कुछ नियम और शर्तें तय कीं। इसका सख्ती से पालन किया, जिसके फलस्वरूप यहां आज तक कोरोना का एक भी केस नहीं मिला। प्रधान नीरु ने बताया कि सितंबर में जब ब्लॉक में कोरेाना के मामले बढ़ गए तो नया नियम बनाया गया कि गांव में आने से पहले हर व्यक्ति की कोरेाना जांच नेगेटिव लानी होगी। गांव वालों को नियम के फायदे समझाए। यह नियम आज तक चल रहा है। इसके लिए ग्राम प्रहरियों और वार्ड सदस्यों को जिम्मेदारी भी दी गई है। गांवों में कोविड की निगरानी राजस्व उपनरीक्षक भी कर रहे हैं। यहां के राजस्व उपनिरीक्षक विजय नेगी के अनुसार आज तक गांव में एक भी कोरेाना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। गांववालों ने खुद के प्रयास से यहां काफी अच्छी व्यवस्था बनाई, जिसका यह परिणाम है। गांव में खुद का एक क्वारंटाइन सेंटर भी है, जहां करीब 20 से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं।

खपत बढ़ी तो खुद सब्जी फलों का उत्पादन बढ़ाया
खलाड़ के ग्रामीण अपनी उगाई सब्जियां ही खाते हैं। यहां हर प्रकार की सीजनल सब्जियां उगाई जा रही हैं। जब बाकीगांव के लोग कोरेाना से जूझ रहे थे तो खलाड़ के लोग अपनी जागरूकता के बीच सब्जी उत्पादन बढ़ा रहे थे। ग्राम पंचायत अधिकारी पीतांबर आर्य के अनुसार जरूरत का बाकी सामान बाजार से आता है। वह भी पूरी एहतियात के साथ। गांव में हुई तीन बारातों में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया गया है। यह वजह रही कि विवाह समारोह के बावजूद यहां आज तक कोई कोविड का मामला सामने नहीं आया।

क्या कहती है खलाड़ की एसओपी
– बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को कोविड निगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य
– गांव से बाहर बने भवन में 14 दिन रहना होगा। भोजन-पानी परिवार देगा।
– गांव में ही उगने वाली सब्जी और फलों का अधिक प्रयोग करना होगा।
– हर घर में बुखार दवा रहेगी। बाहर से आने वाला हर सामान धोना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश से लोहाघाट में काफी नुकसान
Next: एसएसपी ऊधमसिंहनगर को अवमानना नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.