Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एसएसपी ऊधमसिंहनगर को अवमानना नोटिस
  • नैनीताल

एसएसपी ऊधमसिंहनगर को अवमानना नोटिस

RNS INDIA NEWS 21/05/2021
rns featured image new

नैनीताल। हाइकोर्ट ने शुक्रवार को अधिवक्ता वीर कुंवर सिंह को दी गई पुलिस सुरक्षा हटाए जाने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की। खंडपीठ ने एसएसपी ऊधमसिंह नगर को अवमानना का दोषी मानते हुए उन्हें नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता द्वारा कोर्ट को जानकारी दी गई कि जब उनकी सुरक्षा वापस ली गई थी। वह इस सिलसिले में एसएसपी कार्यालय में उनसे मुलाकात करने पहुंचे। एसएसपी ने उनकी बात सुने बिना कहा कि आपको इतने समय तक सुरक्षा किस आधार पर दी गई है। इसे वापस लिया जाय। जबकि हकीकत यह है कि वहां पर परिस्थितियां अभी भी सामान्य नहीं हैं याचिकाकर्ता को अभी भी जानमाल का खतरा बना हुआ है। कोर्ट ने एसएसपी ऊधमसिंह नगर से वहां परिस्थितियों और सुरक्षा वापस लेने के कारण के बारे में पूछा है। बता दें कि अधिवक्ता वीर कुंवर सिंह ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि बाजपुर शुगर मिल गेट के समीप राज्य की सीमा पर एक समुदाय के लोगों द्वारा त्योहारों के समय दूसरे समुदाय के रास्ते को अक्सर अवरुद्ध कर दिया जाता है। इस मामले में उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट को क्षेत्र के कुछ लोगों के साथ स्वयं को जान का खतरा बताया था। कोर्ट ने मामले में याचिकाकर्ता को चौबीस घंटे सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश पूर्व में दिए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना को मात देने में मिसाल बनकर उभरा खलाड़ गांव
Next: ट्रांजिट कैम्प से लापता नाबालिग बच्चे रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन से बरामद

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.