Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • प्रदेश में कोरोना के सारे पुराने रिकॉर्ड टूटे
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

प्रदेश में कोरोना के सारे पुराने रिकॉर्ड टूटे

RNS INDIA NEWS 10/08/2020
corona

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना काल के 21वें सप्ताह में पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए। इस सप्ताह न केवल राज्यभर में सबसे अधिक मौतें हुईं, बल्कि नए मरीजों की संख्या भी सबसे अधिक रही। हालांकि, ठीक होने वालों का आंकड़ा भी पहले के मुकाबले अधिक रहा है। सोशियल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन की ओर से जारी विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार, दो से आठ अगस्त के बीच कोरोना ने कई नए रिकॉर्ड बनाए। इस सप्ताह राज्य में सर्वाधिक 31,732 सैंपलों की जांच हुई। 1,955 नए मरीज मिले, 1,633 लोग ठीक भी हुए। इसी सप्ताह 34 मरीजों की मौत हुई। इससे पहले के हफ्तों में इतने मरीज नहीं मिले और इतनी रिकवरी कभी नहीं हुई थी। मौत का रिकॉर्ड भी एक सप्ताह में 20 मरीजों का था। राज्य में पहला मरीज 15 मार्च को आया था। फाउंडेशन के अनूप नौटियाल बताते हैं कि पिछले चार महीनों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी है। कुछ दिनों में संक्रमण के बढ़ते मामलों और मौतों ने चिंता जरूर बढ़ाई है। यहां जांच का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण के बाद मौत की रफ्तार पर यदि नजर डालें तो पिछले दो सप्ताह में ही तकरीबन आधी मौतें हुई हैं। इस दौरान कुल 54 लोगों की संक्रमण के बाद जान गई। कोरोना काल के 20वें सप्ताह में 20 लोगों की मौत हो गई थी। 21वें सप्ताह में कुल 34 लोगों की जान गई। संक्रमण के बाद युवाओं के मरने के ज्यादातर मामले भी 20 जुलाई के बाद ही सामने आए हैं।
यदि घर में कोई बीमार है तो ऐसे लोगों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे समाज में फैलाव की ओर है। लिहाजा, ज्यादा बीमार और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग कोरोना के चपेट में आ सकते हैं। मजबूत इम्युनिटी वाले लोग तो कोरोना वायरस का वार झेल पा रहे हैं। लेकिन बीमार-कमजोर लोगों के लिए खतरा लगातार बढ़ रहा है। राज्य में 30 जून तक मृतकों की संख्या 41 थी। जुलाई में यह संख्या बढऩे लगी और अब आंकड़ा सौ के पार हो गया है। हालांकि, स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी का कहना है कि संक्रमण के बाद मरने वाले अधिकांश लोग पहले से ही किसी दूसरी बीमारी यानि कंबोर्डिटिज से ग्रसित थे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिनों में मौत का आंकड़ा बढ़ा है। बताया कि बीमार और कमजोर लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थल-पिथौरागढ़ सड़क आवाजाही के लिए बनी जानलेवा
Next: कोविड -19 जांच बढ़ाने को ई-मेल से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 17.08.45_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा को 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.