Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना व ओमिक्रोन ने फिर पकड़ी रफ़्तार
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोरोना व ओमिक्रोन ने फिर पकड़ी रफ़्तार

RNS INDIA NEWS 30/12/2021
rns featured image new

24 घंटे 13,154 नए मामले, 268 मरीजों की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)।  नया साल आते आते देश फिर से कोरोना संक्रमण की चपेट में आता नजर आ रहा है। मसलन कोरोना और कोरोना का नए वैरिएंट ओमिक्रॉन नए साल के जश्न को फीका तो कर ही रहा है, वहीं लोगों में इस दोहरे संक्रमण के संकट से दहशत का माहौल पैदा कर रहा है।  देश में कोरोना के सक्रीय मरीजों की संख्या कम होने के बजाए अब बढक़र 82,402 पहुंच गई हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटो में 13,154 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि बुधवार की तुलना में लगभग 4000 अधिक है। इस प्रकार अब देश में संक्रमितों की संख्या बढक़र 3,48,22,040 हो गई। वहीं 268 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढक़र 4,80,860 हो गई है। देश में बुधवार को कोरोना के 9,195 मामले सामने आए थे। वहीं देश में तेजी से बढ़ते कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या भी दस हजार के आंकड़े के नजदीक पहुंच गई है। इसमें सबसे ज्यादा 263 मरीजों के साथ राष्ट्रीय राजधानी पहले स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र 252 मरीजों के साथ दूसरे स्थान पर है। गुरुवार को भारत में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.76 प्रतिशत है जो पिछले 46 दिनों से 1 प्रतिशत से कम है। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.10 प्रतिशत है जो पिछले 87 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है।

मुंबई में 82 फीसदी बढ़े कोरोना मामले
मुंबई में कोरोना संक्रमण के रोजाना मामले डराने लगे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 2,510 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 251 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले यहां मंगलवार को 1377 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में दो दिन में कोरोना के रोजाना मामलों में आई लगभग दोगुनी उछाल(82 फीसदी तेजी से) ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी के साथ मुंबई में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से अब तक कुल 7 लाख 75 हजार 808 केस आ चुके हैं, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 8060 है। मुंबई में कुल 16 हजार 375 मौतें हुई हैं। शहर में फिलहाल रिकवरी रेट 97 फीसदी पर बना हुआ है।

मुंबई में धारा 144 लागू
महाराष्ट्र पुलिस ने राजधानी मुंबई में धारा 144 लागू कर दिया है। धारा 144 लगाने के बाद अब महानगर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान पुलिस ने 30 दिसंबर से सात जनवरी तक रेस्टोरेंट, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के जश्न, पार्टियों पर रोक लगा दी है।

इन शहरों में बढ़े मामले
पिछले 24 घंटे में दिल्ली और मुंबई में मामलों की तेज वृद्धि देखी गई, जबकि गुरूग्राम, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद सहित अन्य शहर भी पीछे नहीं हैं। 24 घंटे की अवधि में, मुंबई में बुधवार को कोविड के 2,510 मामले दर्ज किए, जो पिछले दिन के मुकाबले 82त्न ज्यादा हैं। इसी तरह के बड़े पैमाने पर, दिल्ली ने बुधवार को कोरोना वायरस के 923 मामले दर्ज किए। इस लिहाज से मंगलवार के मुकाबले ये 86 प्रतिशत ज्यादा मामले थे।

सात राज्यों में नाइट कर्फ्यू का एलान
कोरोना और ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश ने रात का कर्फ्यू लगा दिया है और कोविड प्रोटोकॉल के नए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

90 फीसदी वयस्क आबादी को लगी पहली खुराक
मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 961 मामले हैं, जिनमें से 320 मरीज ठीक हो चुके हैं। लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में लगभग 90 प्रतिशत वयस्क आबादी को पहली खुराक के साथ कोरोना के खिलाफ टीका लगाया जा चुका है। कोरोना संक्रमण के बाद प्रतिरक्षा यानी इम्युनिटी के बारे में बात करते हुए, आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि संक्रमण के बाद प्रतिरक्षा का स्थायित्व लगभग नौ महीने तक बना रहता है। अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय अध्ययनों का हवाला देते हुए, डॉ भार्गव ने कहा, टीकाकरण के बाद की प्रतिरक्षा भी लगभग 9 महीने तक चलती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में कोरोना के 4 नए मामले
Next: ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए नहीं बदलेगी इनकम लिमिट?

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.