Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कॉर्बेट पार्क में वन्यजीवों के करीब जाने पर होगी कार्रवाई
  • नैनीताल

कॉर्बेट पार्क में वन्यजीवों के करीब जाने पर होगी कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
default featured image

हल्द्वानी। कॉर्बेट पार्क में अब बाघ व अन्य वन्यजीवों के करीब जाने वाले लोगों पर मुकदमा व जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। लगातार वन्यजीवों के करीब जाने वाले वीडियो व फोटो वायरल होने के बाद निदेशक राहुल ने कर्मचारी व अधिकारियों को पार्क के नियमों का उल्लघंन करने वाले पर्यटकों पर नजर रखने को कहा है। उन्होंने लोगों से पार्क के नियमों का पालन करने की अपील भी की है। गुरुवार को पार्क के निदेशक राहुल ने बताया कि कॉर्बेट पार्क में दूरदराज से पर्यटक आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बावजूद लोग पार्क आने को आतुर हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें लोग बाघ व अन्य वन्यजीवों के करीब जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। पार्क में नियमों का उल्लघंन करना ठीक नहीं है। कॉर्बेट विश्व विख्यात है। ऐसे में पर्यटकों से भी पार्क के नियमों का उल्लंघन नहीं करने का अनुरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों को पार्क के नियम तोडऩे वाले लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। बताया कि वन्यजीवों के करीब जाने वाले पर्यटकों पर वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा व जुर्माने की कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। एसडीएसओ व रेंजरों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक संघ की बैठक में समस्याओं पर मंथन
Next: आशाओं की कोरोना वैक्सीन कार्यक्रम की ट्रेनिंग शुरू

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.