Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जल्द ही दोनों पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा: अग्रवाल
  • देहरादून

जल्द ही दोनों पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा: अग्रवाल

RNS INDIA NEWS 21/08/2020
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 103 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से गुमानीवाला पेयजल योजना एवं ऋषिकेश देहात पेयजल योजना के माध्यम से ऋषिकेश के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति होगी। इस संबंध में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नमित रमोला को बैराज स्थित कैंप कार्यालय बुलाकर दोनों योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण पेयजल आपूर्ति के लिए दो योजनाओं में धनराशि स्वीकृत हो गई है। जिसमें विश्व बैंक पोषित गुमानीवाला पेयजल योजना निर्माण हेतु 16.50 करोड रुपये एवं संचालन व रखरखाव हेतु 4.81 करोड़ रुपए एवं ऋषिकेश के देहात पेयजल योजना के निर्माण कार्य हेतु 67.25 करोड़ एवं संचालन तथा रखरखाव हेतु 15 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि गुमानीवाला पेयजल योजना के अंतर्गत गुमानीवाला का संपूर्ण क्षेत्र एवं बीविवाला में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। वहीं देहात पेयजल योजना के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या का निवारण होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही दोनों योजनाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत कराने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी आभार व्यक्त किया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से इन क्षेत्र में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। इन क्षेत्रों में हजारों लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति होगी। जिससे हजारों घरों के पेयजल की समस्या भी दूर होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि क्षेत्र में बुनियादी सेवाएं सुनिश्चित करने की उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है। पेयजल आपूर्ति भी एक अहम बुनियादी सेवा है।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव कोई भी वार्ड शुद्ध जल आपूर्ति से वंचित नहीं रहेगा। क्षेत्र में संचालित होने वाली इन विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आम पार्टी के मुखिया केजरीवाल की गिद्ध दृष्टि उत्तराखंड की ओर है : सीएम
Next: योगाचार्य सुनील लोहानी नेे कराया विधानसभा में योगाभ्यास

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.