Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार
  • हरिद्वार

कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
rns featured image new

हरिद्वार।  चुनाव प्रचार की गहमागहमी और मतदान संपन्न होने के पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। भूपतवाला स्थित राधा कृष्ण धाम में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में सहयोग किया। चुनाव प्रचार और मतदान की रणनीति बनाने के साथ प्रत्येक स्तर पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार का सहयोग उन्हें मिला उससे वे सभी के आभारी हैं। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर संघर्ष किया और मतदाताओं तक कांग्रेस की रीति नीति को पहुंचाने में कामयाब रहे। विपक्षी दल द्वारा उनके प्रचार में व्यवधान डालने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उत्साह ने उनके प्रयासों को कामयाब नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से उन्हें प्रत्येक वर्ग के मतदाताओं का समर्थन मिला। उन्हे पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के सार्थक परिणाम आएंगे। यदि वे निर्वाचित हुए तो धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप शहर का विकास किया जाएगा। युवा वर्ग को रोजगार प्रदान करने के साथ व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए कार्य करेंगे। शहर को नशा मुक्त रोजगार युक्त बनाना उनका संकल्प है। इस संकल्प को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, नितिन तेश्वर, नीरव साहू, ठाकुर रतन सिंह, संदीप गौड़, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, एडवोकेट फुरकान अली, नईम कुरैशी, छम्मन पीरजी, अनीस पीरजी, रफी खान, सरफराज गौड़, गफ्फार सलमानी, पार्षद प्रतिनिधि शौकीन, संतोष चौहान, विमला पाण्डेय, संजय शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, विपिन पेवल, दीपक जखमोला, वीरेंद्र श्रमिक, नितिन यादव, आकाश भाटी, राजेश लखेड़ा, छम्मा ठेकेदार आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य सुरक्षा विभाग ने साढ़े तीन सौ लीटर खाद्य तेल नष्ट किया
Next: ऊर्जा निगम को बिल निरस्त करने, क्षतिपूर्ति करने के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.