Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने साढ़े तीन सौ लीटर खाद्य तेल नष्ट किया
  • हरिद्वार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने साढ़े तीन सौ लीटर खाद्य तेल नष्ट किया

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
rns featured image new

हरिद्वार। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा उपायुक्त राजेंद्र कठायत के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए शहर की विभिन्न मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से आठ खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में खाद्य तेल की गुणवत्ता सही न पाए जाने पर 360 लीटर खाद्य तेल को भी नष्ट कराया गया। सभी सैंपल लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल ने बताया कि बुधवार को खाद्य सुरक्षा उपायुक्त के नेतृत्व में शहर के कईं स्थानों पर छापेमारी करते हुए खाद्य पदार्थों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों से छह खाद्य तेलों के सैंपल लिए गए। जबकि मिर्च और धनिया का एक एक सैंपल लिया गया। बताया कि श्री नैना इंडस्ट्रीज सिडकुल, आरबीएस स्पाइसिस, महावीर ऑयल और कुमार ऑयल मिल्स से खाद्य तेल और मसालों के सैंपल लिए गए हैं। श्री नैना इंडस्ट्रीज में प्रथम दृष्टया खाद्य तेल की गुणवत्ता सही ना पाए जाने पर 360 लीटर खाद्य तेल भी नष्ट कर आ गया है। निरीक्षण के दौरान इन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में साफ सफाई की व्यवस्था उचित में पाए जाने पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया है, यदि इनके द्वारा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो इनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसी के साथ यदि इन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से लिए गए सैंपल मानकों के अनुसार सही नहीं पाए जाते हैं तो इनके खिलाफ वाद दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर फूड सेफ्टी ऑफिसर संदीप मिश्रा, कपिल देव, संतोष सिंह, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड
Next: कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.