Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कांग्रेस ने रची पीएम और देश को बदनाम करने की साजिश: भाजपा
  • उत्तराखंड

कांग्रेस ने रची पीएम और देश को बदनाम करने की साजिश: भाजपा

RNS INDIA NEWS 19/05/2021
rns featured image new

भाजपा ने टूलकिट के हवाले से लगाया आरोप

कहा कोरोना के नए स्ट्रेन को मोदी स्ट्रेन, कुंभ को सुपर स्प्रेडर के रूप में प्रचारित करने की बनाई योजना

विदेशी पत्रकारों की सहायता से देश में भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली (आरएनएस)। भाजपा ने मंगलवार को एक टूलकिट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देश में भ्रम फैलाने और नरेंद्र मोदी के साथ-साथ देश को अपमानित करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि इस टूलकिट से खुलासा होता है कि जब पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा था तब कांग्रेस ने महज अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए पीएम और देश को दुनिया में बदनाम करने की साजिश रची।
पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस संकटकाल में कांग्रेस और विपक्ष के गिद्धों की राजनीति उजागर हुई है। उन्होंने टूलकिट साझा करते हुए कहा कि इसके जरिए कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए विभिन्न माध्यमों से देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर सियासी लाभ उठाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस टूलकिल के जरिए कांग्रेस ने संदेश दिया कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत हो रहे निर्माण कार्यों को मोदी महल लिखा जाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जिसे भारतीय स्ट्रेन कहने से मना किया उसे मोदी स्ट्रेन के नाम से प्रचारित करने की हिदायत दी। कुंभ को सुपर स्प्रेडर के रूप में प्रचारित करने, पीएम केयर्स फंड के द्वारा दिए गए वेंटिलेटर्स पर सवाल उठाने और पीएम को बार-बार पत्र लिखने की सलाह दी गई।

राहुल पर सीधा निशाना
पार्टी ने इसके पीछे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का हाथ होने का आरोप लगाया। पात्रा ने कहा कि राहुल ने महामारी को पीएम की छवि को धूमिल करने के मौके के रूप में इस्तेमाल किया। नए स्ट्रेन को मोदी स्ट्रेन, सेंटल विस्टा प्रोजेक्ट को मोदी महल का नाम देने का निर्देश दिया। विदेशी पत्रकारों की मदद से भारत को बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। राहुल इसी टूलकिट की सहायता से रोज ट्वीट करते थे।

क्या है टूलकिल
टूलकिल किसी भी अभियान को आगे बढ़ाने और चर्चा में बनाए रखने से संबंधित दस्तावेज होता है। अभियान को आगे बढ़ाने और चर्चा में बनाए रखने के लिए इसमें बिंदुवार मुद्दों को शामिल किया जाता है। इसके जरिए विरोधियों को घेरने की रणनीति बनाई जाती है। गौरतलब है कि वर्तमान में जारी किसान आंदोलन के संबंध में भी एक टूलकिल देश भर में चर्चा का विषय बना था।

शिकायत दर्ज कराएगी कांग्रेस
कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए संबित पात्रा और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की घोषणा की। पार्टी नेता राजीव गौड़ा ने इसे फर्जी बताते हुए कहा कि भाजपा कोरोना महामारी में अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।  

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण काल में व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाय- कर्नाटक पूर्व उपाध्यक्ष एन आर एच एम
Next: कोरोना संक्रमित भागा बेस अस्पताल से, अभियोग पंजीकृत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.