Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने प्रदेश में अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर बढ़ते कथित अत्याचारों के खिलाफ धरना प्रदर्शन और उपवास किया। सोमवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदनलाल के नेतृत्व में घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन व उपवास का आयोजन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अराजक और उन्मादी तत्वों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। कहा कि टिहरी जनपद के प्रतापनगर (देवल गांव) में केतन लाल की निर्मम हत्या से हर कोई स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण, आईएसबीटी में दिव्यांग बच्ची से दुराचार और पलटन बाजार में युवती की हत्या जैसे जघन्य अपराधों ने चिंता बढ़ा दी है। कि उत्तराखंड आज हिमालयी राज्यों में महिला अपराध के मामले में पहले स्थान पर आ खड़ा हुआ है। विभाग के अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग पिछड़े वर्ग व अल्पसंख्य वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार की घटनाएं जिस प्रकार से बढ़ रही हैं। लोग भाजपा राज में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवल गांव में घटित केतन लाल की हत्या से पूरा अनुसूचित जाति वर्ग आक्रोशित है। कहा कि केतन का परिवार गांव से पलायन का मन बना रहा है। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पूरी तरह पस्त हो चुकी है। कांग्रेस ने मांग की है कि पीड़ित केतन लाल के परिवार को तुरंत उचित मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव जगदीश धीमान, धर्मपाल घाघट,ललित भद्री, गगन छाछर, करण घाघट, नोहर सिंह, आनंद सिंह पुंडीर, संजय गौतम, अमीचंद सोनकर, आदर्श सूद, निशा ढिंगिया, सईद अहमद हिमांशु कटारिया, देवेंद्र सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
Next: दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.