Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कर्नल अजय कोठियाल का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कर्नल अजय कोठियाल का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 18/05/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आप से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। अजय कोठियाल ने लिखा कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं 18 मई 2022 को आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले कोठियाल ने 20 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। 17 अगस्त 2021 को आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में तगड़ा दांव खेला था। उत्तराखंड में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी कर्नल अजय कोठियाल को राज्य में अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया था।

पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन अजय कोठियाल अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी का एक भी प्रत्याशी इस चुनाव में नहीं जीता था। सूत्रों की माने तो अरविंद केजरीवाल के उम्मीद के अनुरूप चुनाव में प्रदर्शन न कर पाने की वजह से कोठियाल को पार्टी से हटाने की पटकथा चुनाव परिणाम आते ही लिख दी गई थी। यही कारण रहा कि चुनावी हार के बाद अजय कोठियाल पार्टी के किसी भी कार्यक्रम नजर नहीं आए। आम आदमी पार्टी के सूत्रों की माने तो विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी हाईकामान समझ गया था कि कोठियाल का प्रदेश में कोई राजनीतिक वजूद नहीं है। यही कारण रहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कर्नल को आगे करने की वजह से कोई बड़ा नेता पार्टी से नहीं जुड़ा। पार्टी हाईकमान ने विधानसभा चुनाव के बाद कर्नल अजय कोठियाल को दरकिनार करना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि चुनाव के बाद कोठियाल ने हाईकमान से प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मांगी थी, लेकिन पार्टी पुरानी गलतियों को नहीं दोहराना चाहती थी। आप उत्तराखंड में अब अपने आप को नए सिरे से मजबूत करना चाहती है। इसलिए कर्नल और उनके खेमे को पार्टी की ओर से पूरी तरह ही नजरअंदाज किया गया। सूत्रों की माने तो यही कारण रहा कि कर्नल अजय कोठियाल को अब खुद इस्तीफा देना पड़ा।
वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो अब आम आदमी पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लग सकती है। गढ़वाल क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विभिन्न विधानसभाओं से प्रत्याशी भी अब पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब आम आदमी पार्टी नए सिरे से प्रदेश में अपनी जगह बनाने की कवायद में जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्मियों की छुट्टी काटने का विरोध, शिक्षकों ने मांगा उपार्जित अवकाश
Next: मारपीट में घायल की मौत, गैर इरातन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.