Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मारपीट में घायल की मौत, गैर इरातन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

मारपीट में घायल की मौत, गैर इरातन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 18/05/2022
rns featured image new

देहरादून। मारपीट में घायल व्यक्ति की अगले दिन राह चलते मौत हो गई। इससे पहले उसने अस्पताल से उपचार कराया था और अपने घर आ गया था। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मारपीट में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोप है कि मारपीट रात में पार्टी के दौरान हुई थी।
इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि नरेंद्र गुसाईं निवासी आदर्श कॉलोनी, नेहरुग्राम ने 14 मई को केस दर्ज कराया। कहा कि आठ मई की रात उनका भाई धीरेंद्र गुसाईं अपने परिचित चंदन थापा के साथ कैंट क्षेत्र में परिचित के यहां डिनर पर गया था। आरोप है कि वहां दोनों के साथ घर में आए नाती अनिकेत उसके साथी शंकर थापा और सागर थापा ने मारपीट की। इस दौरान दोनों को चोट लगी तो 108 से उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उपचार होने पर दोनों अगले दिन अपने घर चले गए। नौ मई की रात धीरेंद्र किसी काम से घर से बाहर निकले। वह रिंग रोड पर पेट्रोल पंप के पास अचेत होकर गिर पड़े। उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए तो वहां मृत घोषित कर दिया। पीएम कराया तो मौत की वजह शरीर में लगी चोटें बताई गईं। ऐसे में नरेंद्र ने तहरीर दी। कैंट इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट ने गैर इरातन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी अनिकेत मान पुत्र संजीव कुमार निवासी लांघा रोड बरोटीवाला विकासनगर, सागर थापा और शंकर थापा निवासी कन्या पाठशाला के पास शिव मूर्ति चौक बकरा बाजार, कैंट के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक रात को खानेपीने के दौरान किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नल अजय कोठियाल का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा
Next: केदारनाथ यात्रा को लेकर यलो अलर्ट जारी, यात्रा से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.