Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्षेत्राधिकारी रानीखेत ने थाना भतरौजखान का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • अल्मोड़ा

क्षेत्राधिकारी रानीखेत ने थाना भतरौजखान का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

RNS INDIA NEWS 04/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। क्षेत्राधिकारी रानीखेत टी.आर वर्मा ने को थाना भतरौजखान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मंगलवार को किए निरीक्षण में थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय, थाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। कर्मचारी सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या हेतु सीधे संपर्क करने हेतु अवगत कराया गया। कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए व बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण करने व बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरांत सीओ रानीखेत द्वारा सर्किल रानीखेत के थाना देघाट, सल्ट, चौखुटिया व थाना भतरौजखान के विवेचकों का आदेश कक्ष आयोजित किया गया। आदेश कक्ष विवेचकों द्वारा पुलिस व राजस्व पुलिस क्षेत्र की सम्पादित की जा रही लम्बित विवेचनाओं, निरोधात्मक कार्यवाही, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, शस्त्र लाइसेंस आवेदन पत्रों की जांच, पंचायतनामा जांच, न्यायालय के आदेशों की तामीली व पुलिस कार्यालय से प्राप्त होने वाले समस्त अहकामातों की जांचों की विस्तृत समीक्षा की गई। सीओ रानीखेत द्वारा सभी अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों व न्यायालय के आदेशों का शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने व प्रचलित अभियानों में व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। आदेश कक्ष में सर्किल रानीखेत के थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी, थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी, चौकी प्रभारी भिकियासैंण गंगा राम गोला तथा थानों के अन्य उपनिरीक्षक एवं अपर उप निरीक्षक गण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परचून की दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाने व बेचने पर दुकानदार गिरफ्तार
Next: 08 अक्टूबर की सरकार जागरण रैली को लेकर हुई चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.