Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सीएमओ करेंगी फर्जी कोरोना रिपोर्ट बनाने की जांच
  • नैनीताल

सीएमओ करेंगी फर्जी कोरोना रिपोर्ट बनाने की जांच

RNS INDIA NEWS 22/12/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। रामनगर सरकारी अस्पताल की लैब से सेना भर्ती के लिए जा रहे युवाओं को रुपये लेकर फर्जी कोविड रिपोर्ट बनाने की जांच नैनीताल सीएमओ की अगुवाई वाली कमेटी करेगी। सोमवार को मामले के खुलासे के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मचा है। वहीं, पुलिस ने आरोपी लैब टेक्नीशियन पर मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर दो बार दबिश दी, लेकिन वह अब तक फरार है। कोरोना महामारी की फर्जी रिपोर्ट बनाने के मामले में पीपीपी मोड पर संचालित रामनगर अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। सीएमओ ने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच को एक कमेटी गठित की है। इसकी अगुवाई सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी खुद कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। वे टीम का नेतृत्व करेंगी। कैसे कोरोना फर्जी कोविड नेगेटिव रिपोर्ट बनाई गई, इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। रामनगर कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि आरोपी लैब टेक्नीशियन प्रशांत की तलाश जारी है। दो बार उसके घर दबिश दी गई, लेकिन पकड़ में नहीं आ सका।

सेना भर्ती: बिना जांच कोरोना की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट जारी करने का भंडाफोड़

क्या है मामला: एक फाउंडेशन के जरिए सेना भर्ती का प्रशिक्षण ले रहे सौ से अधिक युवाओं को सरकारी अस्पताल की लैब से फर्जी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जारी कर दिया गया। बिना जांच ही एंटीजन टेस्ट का हवाला देकर ये रिपोर्ट पांच सौ से एक हजार रुपये लेकर लैब संचालक ने उन्हें थमा दी, जबकि नोडल अधिकारी प्रशांत कौशिक ने रिपोर्ट में मुहर-हस्ताक्षर फर्जी करार दिया। इसके बाद पुलिस ने लैब कर्मचारी प्रशांत पर मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएच में चार बुजुर्ग कोरोना मरीजों की मौत
Next: 23 दिसंबर को सदन में पारित होंगे विभिन्न विधेयक, प्रश्नकाल चलेगा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.