Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 23 दिसंबर को सदन में पारित होंगे विभिन्न विधेयक, प्रश्नकाल चलेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

23 दिसंबर को सदन में पारित होंगे विभिन्न विधेयक, प्रश्नकाल चलेगा

RNS INDIA NEWS 22/12/2020
rns featured image new

देहरादून। शीतकालीन सत्र के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। इस दौरान 23 दिसंबर को सदन में होने वाली कार्रवाई पर चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के उपरांत बताया कि 23 दिसंबर को सदन के पटल से उत्तराखंड लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण) (संशोधन) विधेयक 2020, उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश भू राजस्व अधिनियम 1901)(संशोधन) विधेयक 2020, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (संशोधन) विधेयक 2020, उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान विधेयक 2020 पारित होंगे। वहीं हेमंवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2020 को सदन के पटल पर पुनर्विचार हेतु रखा जाएगा। श्री अग्रवाल ने अवगत किया कि 23 दिसंबर को आधा दिन असरकारी दिवस होगा साथ ही प्रश्नकाल चलेगा। कल दोबारा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आहूत की जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्देयश, विधायक प्रीतम सिंह, विधायक खजान दास, विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, विधायी के सचिव प्रेम सिंह खीमपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएमओ करेंगी फर्जी कोरोना रिपोर्ट बनाने की जांच
Next: आप को उत्तराखंड में विकास दिखाई न देना उसका दृष्टि दोष, झूठ की राजनीति नहीं चलती: भगत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.