Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • झारखंड
  • भारी गम और गुस्से के बीच 40 बोटियों में बँटी रेबिका पहाड़िन की लाश का हुआ अंतिम संस्कार
  • झारखंड

भारी गम और गुस्से के बीच 40 बोटियों में बँटी रेबिका पहाड़िन की लाश का हुआ अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 21/12/2022
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। रबिता उर्फ रेबिका पहाड़िन की बोटियों में बंटी लाश जब ताबूत में भरकर उसके माता-पिता के घर लाई गई तो हर कोई फफक-फफक कर रो पड़ा। मां यह कहकर विलाप करती रही कि आखिरी विदाई के पहले कोई बेटी का चेहरा दिखा दे, पर दरिंदों ने उसका चेहरा तो क्या, शरीर का कोई भी अंग साबूत नहीं छोड़ा। पुलिस ने रेबिका की लाश के 40 टुकड़े बरामद किए हैं, लेकिन सिर कहां ठिकाने लगाया गया यह पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को रेबिका की लाश के अवशेष को उसके पैतृक गांव के पास गोंडा पहाड़ में गम और गुस्से के बीच दफना दिया गया। अंतिम संस्कार के वक्त साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, प्रखंड विकास पदाधिकारी टूटू दिलीप सहित कई अफसर मौजूद रहे।

बता दें कि साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र निवासी आदिम पहाड़िया जनजाति की 22 वर्षीया रेबिका की हत्या उससे महज डेढ़ महीने पहले शादी रचाने वाले दिलदार अंसारी और उसके परिवार के लोगों ने कर दी थी और इसके बाद बेहद क्रूरता के साथ उसकी लाश के 50 टुकड़े कर दिए थे। पुलिस ने अब तक दिलदार अंसारी, उसके पिता मो. मुस्तकिम अंसारी, मां मरियम खातून, पहली पत्नी गुलेरा अंसारी, भाई अमीर अंसारी, महताब अंसारी, बहन सरेजा खातून सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस वारदात का मास्टर माइंड दिलदार का मामा मोइनुल अंसारी बताया जा रहा है, जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

इस हत्याकांड की अब तक हुई जांच से पता चला है कि रेबिका की बोटी-बोटी करने वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। उसके शव की पहचान न हो सके, इसके लिए आरोपियों ने उसकी खाल तक उतार दी थी। अब तक मिले शवों के टुकड़ों में दाएं पैर का अंगूठा ही साबूत मिला जिससे पहचान हो सकी। पुलिस सूत्रों की मानें तो रेबिका गर्भवती थी। हत्या से पहले दिलदार के मामा और उसके सहयोगी ने उसके साथ रेप किया था। हालांकि एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने इस बारे में पूछने पर कहा कि जांच पूरी हो जाने के बाद ही वह इस बिंदु पर आधिकारिक तौर पर कुछ कह सकेंगे। दिलदार की मां ने उसकी लाश को बोटियों में काटकर ठिकाने लगाने के लिए अपने भाई मोइनुल अंसारी को 20 हजार रुपए की सुपारी दी थी। उसी ने अपने साथी मैनुल हक मोमिन के घर में लाकर उसके टुकड़े-टुकड़े किए। पुलिस ने मौके से दो हथियार बरामद किए हैं। अब तक जांच में यह बात आई है कि शव के टुकड़े इलेक्ट्रिक कटर जैसे किसी औजार से किए गए, लेकिन वह अब तक नहीं मिला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली अदालत ने जैकलीन की विदेश जाने की मांग वाली याचिका को 22 दिसंबर तक स्थगित किया
Next: प्राथमिकी दर्ज करने और अपराधियों पर सख्ती में न हो कोताही : सीएम योगी

Related Post

rns featured image new
  • झारखंड

हिमंता बिस्वा सरमा ने की चंपई सोरेन से मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 31/08/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

RNS INDIA NEWS 03/07/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को झटका, बजट सत्र में भाग लेने की नहीं मिली अनुमति

RNS INDIA NEWS 28/02/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.