Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम से की पृथक एसडीएम तैनाती की मांग
  • देहरादून

सीएम से की पृथक एसडीएम तैनाती की मांग

RNS INDIA NEWS 08/07/2021
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार बावर क्षेत्र की चकराता, त्यूणी और कालसी में पृथक एसडीएम तैनाती की मांग को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग पर जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया है। बुधवार सुबह महामंत्री संजय तोमर के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ता दून में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिले। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से उनका ध्यान लंबे समय से कालसी, चकराता और त्यूणी तहसील में एक ही एसडीएम की तैनाती पर खींचा। बताया कि तीन तहसीलों में एक ही एसडीएम तैनात होने से क्षेत्रवासियों के काम काज प्रभावित हो रहे हैं। एक अधिकारी एक ही समय में तीनों तहसीलों में मौजूद नहीं रहने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जरूरी काम काज के लिए लोगों को दूसरी तहसीलों की दौड़ लगानी पड़ रही है। बताया कि इस सम्बंध में पहले भी कई बार विभागीय अधिकारियों से लेकर प्रदेश सरकार तक मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई न होने से क्षेत्रवासी निराश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द मांग पर संज्ञान लेते हुए तीनों तहसीलों में अलग-अलग एसडीएम तैनात कराने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में सुभाष रावत, दीवान सिंह राणा, केशु चौहान, सुधांशु शर्मा, सोनू चौहान, सुमित आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रति विश्वास बढ़ाने को विशेष प्रयास किये जायेंगे
Next: जन समस्याओं का समयबद्ध निराकरण रहेगी प्राथमिकता : ज़फ़र इकबाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.