Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • जन समस्याओं का समयबद्ध निराकरण रहेगी प्राथमिकता : ज़फ़र इकबाल
  • सोलन

जन समस्याओं का समयबद्ध निराकरण रहेगी प्राथमिकता : ज़फ़र इकबाल

RNS INDIA NEWS 08/07/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। सोलन जिला के नव नियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध निराकरण तथा इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए व्यवस्थाओं का सरलीकरण उनकी प्राथमिकता रहेगी। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश तथा उपायुक्त सोलन के आदेशानुसार उनका यह प्रयास रहेगा कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घरद्वार पर हो और मूलभूत अधोसंरचना से सम्बन्धित शिकायतों को शीघ्र सुलझाया जाए।

अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में हिमाचल काडर आवंटित होने के उपरान्त उनका प्रशिक्षण हमीरपुर जिला में हुआ। वे प्रशिक्षण के दौरान हमीरपुर के उपमण्डलाधिकारी के पद पर 04 माह तक कार्यरत रहे। प्रशिक्षण के दौरान ही वे केन्द्रीय विधि एवं न्याय मन्त्रालय में सहायक सचिव के रूप में कार्यरत रहे।

परिवीक्षाधीन अवधि पूर्ण होने के उपरान्त ज़फ़र इकबाल लगभग 20 माह तक उपमण्डलाधिकारी सरकाघाट के पद पर कार्यरत रहे।
हमीरपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने युवाओं को कैरियर सम्बन्धी परामर्श देने के लिए कार्य किया। सरकाघाट में भी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध करवाने के लिए एक सार्वजनिक पुस्तकालय का निर्माण कार्य उनके स्थानांतरण से कुछ समय पूर्व ही पूर्ण हुआ है।  

ज़फ़र इकबाल मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला के निवासी हैं। उनकी 5वीं तक की शिक्षा पुंछ स्थित सरकारी विद्यालय में पूर्ण हुई। उन्होंने छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा पुंछ स्थित नवोदय विद्यालय से पूर्ण की। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से सिविल इंजीनियरिंग में बीटैक किया है। 

वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने से पूर्व कुछ समय तक जम्मू-कश्मीर के सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग में कनिष्ठ अभियन्ता तथा लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियन्ता के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर संचार प्रशासन का आधार है और उनका यह प्रयास रहेगा कि प्रशासन तथा आमजन के मध्य हर स्तर पर बेहतर तालमेल स्थापित हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम से की पृथक एसडीएम तैनाती की मांग
Next: पर्यावरण पेड़-पौधे बचाने की मुहीम में जुटे द्वाराहाट के सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा कवि मनोज जोशी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.