Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम ने तिलक रोड से की भाजपा के दीवार लेखन अभियान की शुरूआत
  • देहरादून

सीएम ने तिलक रोड से की भाजपा के दीवार लेखन अभियान की शुरूआत

RNS INDIA NEWS 06/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के दीवार लेखन अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिलक रोड स्थित अम्बेडकर नगर मंडल के बूथ संख्या 40 से की। दीवार पर पार्टी का चुनाव निशान कमल का फूल उकेरते हुए इस अवसर पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार के लिए प्रदेश भर में व्यापक अभियान शुरू किया जा रहा है। सभी भाजपा कार्यकर्ता देश में कमल का फूल खिलाने को प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर राजपुर रोड विधायक खजानदास, प्रदेश कोषाघ्यक्ष पुनीत मित्तल, विश्वास डाबर, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, रविन्द्र कटारिया, वैभव अग्रवाल, अभिषेक नौडियाल, दीपक जेठी, संजीव विज, गोपाल पुरी, नवीन कुमार मौजूद रहे। भाजपा के सभी मंडलों में इसके साथ ही दीवार लेखन कार्यक्रम भी शुरू हो गया। रायपुर विधानसभा स्थित बद्रीश कॉलोनी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल द्वारा दीवार लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। उन्होंने भी दीवार पर कमल के पुष्प का चित्रांकन किया। बद्रीश कॉलोनी बूथ संख्या 117 में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान पार्टी का चुनाव चिन्ह व चुनावी नारे भाजपा सरकार जिंदाबाद, अबकी बार फिर से मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार, जय भाजपा विजय भाजपा, सदैव भाजपा जैसे नारे दीवार पर लिखे जा रहे हैं। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि पूरे क्षेत्र में यह अभियान लगातार चलाया जाता रहेगा। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी, मोहन चंद्र गैरोला, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड प्रमुख विधान सिंह रावत, आंदोलनकारी रोशनी नेगी, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, मण्डल मंत्री देवेंद्र गैरोला, मण्डल उपाध्यक्ष अमित कौशिक, राजेन्द्र भट्ट आदि उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कालीदास मार्ग स्थित बूथ नंबर 68 में भाजपा द्वारा आयोजित दीवार लेखन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अभियान के तहत जय भाजपा तय भाजपा के नारे के साथ कमल का फूल बनाकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मंडल महामंत्री आशीष थापा(संयोजक),अंकित जोशी, ओम प्रकाश बावड़ी (सह स्योजक) पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, आरएस परिहार, निरंजन डोभाल, भावना चौधरी, मंडल पदाधिकारी गण, निवर्तमान पार्षदगण समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रिप्टो करेंसी में पैसा इन्वेस्ट करने के नाम पर युवक से 3 लाख 72 हजार की ठगी
Next: देसी तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.