Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वनाग्नि रोकथाम को करें कार्ययोजना तैयार : सीएम
  • नैनीताल

वनाग्नि रोकथाम को करें कार्ययोजना तैयार : सीएम

RNS INDIA NEWS 12/02/2021
rns featured image new

नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को 15 फरवरी से 15 जून तक की समयावधि को वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील मानते हुए सभी जिलाधिकारियों तथा प्रभागीय वनाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिशा निर्देश दिए। कहा कि वन और वन्यजीवों को आग से बचाने तथा जनधन की हानि को रोकने के लिए प्रभारी कार्ययोजना के साथ अभी से कारगर कदम उठा लिए जाएं। सीएम ने वन विभाग कंट्रोल रूम क्रियाशील करने तथा मास्टर कंट्रोल रूम भी बनाए जाने के निर्देश दिए। वीडयो कॉन्फ्रेंसिंग में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले में वन अग्नि नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए रणनीति तैयार की जा चुकी है। जिले का कुल 61698.83 हेक्टेयर क्षेत्र वनाच्छादित है। इसमें 8 रेंज, 66 वन ब्लॉक, 960 कम्पार्टमेंट, 2 रेल हैड लीसा डिपो तथा वन सुरक्षा दल विद्यमान हैं। इनके अन्तर्गत 69 क्रू-स्टेशन, 12 रेंज कंट्रोल रूम तथा 1 प्रभाग स्तरीय मास्टर कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीएम ने कहा कि जिले के 70.157 प्रतिशत भूभाग में विभिन्न प्रकार के वन क्षेत्र मौजूद है। इन क्षेत्रों में चीड़ के जंगल होने, पीक मई में इनकी पत्तियों (पिरूल) के गिरने के कारण आग की घटनाएं होती हैं। पिरूल की ब्रिकी के लिए लालकुआं स्थित सेंचुरी पेपर मिल से वन विभाग का अनुबंध होने जा रहा है। सेंचुरी प्रतिदिन 3 रुपये प्रति किलो की दर से 40 टन पिरूल खरीदेगा। दो रुपये किलो का भुगतान वन विभाग द्वारा किया जायेगा। ऊधमसिंह नगर की मल्टीवाल फैक्ट्री, चीमा पेपर मिल तथा हरिद्वार जनपद की पेपर मिलों से पिरूल क्रय किये जाने के लिए वार्ता की शुरुआत की जाएगी। डीएम ने बताया कि जिले में वन पंचायतों को इको टूरिज्म विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। इससे पूर्व, वनाग्नि की रोकथाम के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार मे प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें एसडीएम विवेक राय, विनोद कुमार, अनुराग आर्य, ऋचा सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार आदि ने प्रतिभाग किया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दिनकर तिवारी तथा टीआर बीजूलाल द्वारा अधिकारियों को वनाग्नि के संबंध में बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरमन माइनर स्कूल भीमताल को मिला साउथ एशिया एजुकेशन अवार्ड
Next: चमोली हादसा: 1 शव और मिलने से मृतकों की संख्या 38 पहुंची, 10 की पहचान, 166 लापता

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.