Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चमोली हादसा: 1 शव और मिलने से मृतकों की संख्या 38 पहुंची, 10 की पहचान, 166 लापता
  • देहरादून

चमोली हादसा: 1 शव और मिलने से मृतकों की संख्या 38 पहुंची, 10 की पहचान, 166 लापता

RNS INDIA NEWS 12/02/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के तपोवन में राहत व बचाव का कार्य जारी है। रेस्क्यू टीम को मैणाणा से शुक्रवार दोपहर एक और शव मिला है। अब आपदा में कुल मृतकों की संख्या 38 पहुंच गई है। बरामद किए गए शवों में से 10 की पहचान कर ली गई है। आपदा के छह दिन बाद भी 166 लोग लापता हैं। आपदा ग्रस्त क्षेत्र में भारतीय वायु सेना का चिनूक की मदद से आपदा क्षेत्र में भारी सामान लाने मे मददगार साबित हो रहा है। रेस्क्यू टीम और साजो सामान के साथ आज चिनूक चौथी बार जोशीमठ हेलिपेड पर लैंड हुआ। चिनुक हेलीकॉप्टर से आपदा ग्रस्त क्षेत्र में ड्रिल, उपकरण और मशीनें लाई गई हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि तपोवन टनल के 12 मीटर नीचे छोटी टनल है जहां संभावना थी कि कुछ लोग फंसे हुए हैं। लेकिन हम कल 6 मीटर तक ही ड्रिल कर पाए थे लेकिन आज हम वहां दूसरी मशीन लगाकर फिर से ड्रिल करने का प्रयास करेंगे कहा कि आपदा में राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कहा कि रेस्क्यू में उत्तराखंड पुलिस के बहादुर जवानों सहित एनडीआरएफ,सेना, एसडीआरएफ,आईटीबीपी, बीआरओ आदि के जवान सुबह से ही राहत कार्य में जुटे हुए हैं। एनडीआरएफ के कमांडेंट ने बताया, “लगातार हमारी टीम यहां काम कर रही है। नई मशीनों के द्वारा भी यहां काम शुरू हो चुका है। नदी के किनारे भी हम अपनी एक टीम भेज रहे हैं ताकि वहां रास्ते में जो शव फंसे हो उसका पता लगा सकें। राहत व बचाव कार्य के लिए जवानों ने ट्रॉली बनाई है ताकि ग्रामीणों को रसद पहुंचाई जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनाग्नि रोकथाम को करें कार्ययोजना तैयार : सीएम
Next: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, सवार दो छात्रों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.