Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करें अधिकारी: जिलाधिकारी वन्दना सिंह
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करें अधिकारी: जिलाधिकारी वन्दना सिंह

RNS INDIA NEWS 17/08/2021
WhatsApp Image 2021-08-17 at 4.10.14 PM (1)

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आज कलैक्ट्रेट में विभिन्न विभागों हेतु मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाय। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों हेतु घोषणा के अन्तर्गत जो धनराशि प्राप्त हुई है उस पर तत्काल टैण्डर की कार्यवाही कर लें। जिन योजनाओं में जनपद स्तर पर प्रस्ताव लम्बित है उन्हें एक सप्ताह के भीतर सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं से आगणन तैयार करते हुए शासन को प्रेषित कर दें।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं को गम्भीरता से लेते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। जिस भी विभाग स्तर पर किसी कारण कोई कार्य लम्बित है वे आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित कर लें। अधिकारी स्वयं क्षेत्र में जाकर कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की गुणवत्ता का भी परीक्षण करें ताकि कार्यों में कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य धरातल पर नजर आयें इस उद्देश्य से कार्य किया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अपने स्तर पर कोई भी प्रस्ताव या योजना लम्बित न रखें इस सम्बन्ध में सम्बन्धित संस्थाओं से समन्वय करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाय। बैठक में उन्होंने शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, वन, खेल, नगर विकास, जिला पंयायत आदि विभागों से सम्बन्धित की गयी घोषणाओं की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे के अलावा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर किया गिरफ्तार
Next: बहन के साथ मामूली कहासुनी पर युवती ने लगाई फांसी

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.