Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम घोषणा के बावजूद बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा लाभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम घोषणा के बावजूद बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा लाभ

RNS INDIA NEWS 08/09/2021
default featured image

देहरादून। बिजली बिलों में फिक्स चार्ज की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन के भीतर घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक घोषणा लागू नहीं हुई है। उपभोक्ताओं के पास जो बिजली बिल आ रहे हैं, उसमें फिक्स चार्ज जुड़ कर आ रहा है। सभी घरेलू, व्यवसायिक, औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिलों में फिक्स चार्ज जुड़ कर आ रहा है। उपभोक्ता उम्मीद लगा कर बैठे थे कि बिजली बिलों में फिक्स चार्ज जुड़ कर नहीं आएगा।

सितंबर महीने में आए बिलों में फिक्स चार्ज जुड़ कर आया है। जबकि सरकार की घोषणा के अनुरूप 2.24 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलना था। इससे सरकार पर 24 करोड़ से ज्यादा का भार आएगा। बताया जा रहा है कि अभी तक सीएम की घोषणा के बाद शासन से विधिवत आदेश ही नहीं हुआ है। बिजली उपभोक्ताओं को सिर्फ फिक्स चार्ज में ही राहत नहीं मिलनी है, बल्कि सरचार्ज में भी उन्हें राहत दी जानी है। सीएम घोषणा में फिक्स चार्ज के साथ ही सरचार्ज में भी छूट का ऐलान किया गया था।

ये आदेश होने के बाद यूपीसीएल के पास पहुंचेगा। उसके बाद यूपीसीएल के स्तर से आदेश होगा। तब कहीं जाकर उपभोक्ताओं को इस आदेश का लाभ जाकर मिलेगा। सरकारी सिस्टम की हीलाहवाली के कारण बिजली उपभोक्ताओं को समय पर इस आदेश का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

अभी शासन से विधिवत आदेश नहीं हुआ है। ऊर्जा निगम के पास आदेश नहीं पहुंचा है। आदेश पहुंचते ही उसके बाद जारी होने वाले बिलों में उपभोक्ताओं को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। -एमएल प्रसाद, निदेशक परिचालन यूपीसीएल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बढ़ते ट्रैफिक को लेकर एसएसपी ने जारी किए ये आदेश …
Next: धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार बीजेपी में शामिल

Related Post

default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.