Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 08/12/2024
rns featured image new


देहरादून (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू करने की घोषणा कर दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर रुद्रप्रयाग पहुंचे। रविवार को अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात देते हुए 12 महीने चलने वाली चारधाम यात्रा शुरू कराने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने रविवार को विधिवत केदार बाबा के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ से चारधाम यात्रा का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड में लंबे समय से चारधाम शीतकालीन यात्रा को लेकर आवाजें उठती रही हैं।
शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू होने से उत्तराखंड में साल भर देश-विदेश से यात्री दर्शन के लिए आएंगे। इससे वहां के स्थानीय लोगों की आर्थिकी को भी लाभ पहुंचेगा।
इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, तीर्थ पुरोहित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।
उन्होंने कहा, कोई भी यात्रा तभी सफल होती है, जब हमारे प्रयासों से उसका मार्ग सुगम हो और समय के साथ उसका आयोजन निरंतर चलता रहे। इसी तरह, अब 12 महीने तक हमारी यात्रा निरंतर चले, और हर महीने लोग यहां आते रहें, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। हम सभी को इसके लिए आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं, और एक तरह से इसकी शुरुआत हो चुकी है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे इस यात्रा को अनवरत जारी रखने का आशीर्वाद हमें दें।
उन्होंने आगे कहा, आने वाले समय में यह यात्रा निश्चित रूप से एक गेम चेंजर साबित होगी। साथ ही, हमारे अन्य धार्मिक स्थल जैसे कि गरीबीनारायण, कार्तिक स्वामी, और चारधाम आदि को भी हम एक मास्टर प्लान के तहत विकसित करेंगे। इन स्थानों के साथ-साथ पुरानी काशी, महाराज जी, देवरिया ताल जैसे अन्य स्थलों को भी हम विकास के तहत आगे बढ़ाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों ने बीएसएनएल कंपनी से की सेवा सुचारू करने की मांग
Next: सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही डीएम ने अधिकारियों एवं इंजीनियरों के कसे पेंच

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.