Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

देहरादून।  सीएम धामी ने दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।  इस दौरान सीएम धामी ने नितिन गडकरी से राज्य में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया।  इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में चल रही सड़क एवं परिवहन विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी।  मुख्यमंत्री ने बताया कि, चीन और नेपाल सीमा के निकट स्थित सामरिक महत्व के टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन, रक्षा से जुड़े कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के मार्गदर्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व कनेक्टीविटी में काफी काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने एनएच 109के के जियोमेट्रिकल सुधार व चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में टू लेन टनल परियोजना के कार्य के लिए भी लोनिवि को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से एनएच-09 के अंतर्गत पिथौरागढ़-अस्कोट मोटर मार्ग (किमी0 2.81 से किमी0 50.00) के लिए बीआरओ द्वारा प्रस्तुत डीपीआर की स्वीकृति, सितारगंज-टनकपुर मोटर मार्ग को 04 लेन में निर्मित किये जाने और एनएच-731के के अंतर्गत मझौला-खटीमा (13 किमी0) मोटर मार्ग को 04 लेन में परिवर्तित किये जाने के सम्बन्ध में भी अनुरोध किया। मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से कामों सहित अन्य मुद्दों को लेकर सभी केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा की।  इसके अलावा अन्य सड़कों की मंजूरी को लेकर चर्चा की गई।  इन प्रोजेक्ट को पूरा करने का आश्वासन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिया।  प्रदेश के अन्य हिस्सों में ऑल वेदर के तहत मार्गों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी प्रगति को लेकर समय-समय पर मुलाकात कर चर्चा की जाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाउंनी भाषा सम्मेलन विशेषांक का लोकार्पण किया
Next: साइबर ठगी के शिकार लोगों के खातों में लौटाए 1.21 लाख रुपये

Related Post

IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.