Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने जा रही है: सीएम
  • उत्तरकाशी

प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने जा रही है: सीएम

RNS INDIA NEWS 30/01/2022
rns featured image new

चिन्यालीसौड़ पहुंच सीएम ने किया भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार कर लोगों से समर्थन की अपील की। उन्होंने लोगों से जिले की तीनों विधानसभा सीटों से भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील करते हुए कहा कि अबकी बार पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने यहां बड़ेथी के मनकामेश्वर मन्दिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया।
शनिवार को चिन्यालीसौड़ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीपैड से सीधे मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और उसके बाद यमुनोत्री विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी केदार रावत के पक्ष में चिन्यालीसौड़ बाजार से नागणी तक डोर टू डोर पहुंचकर समर्थन मांगा। नागनी स्थित एक बारात घर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस और करप्शन एक-दूसरे के पूरक हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया। कहा कि 2014 से लेकर अब तक और 2017 से लेकर 2022 तक केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य के लिए करीब एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की हैं। उन्होंने भाजपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता के सम्मुख रखा और कहा कि भाजपा ही प्रदेश में पुन: सरकार बनाएगी। मौके पर भाजपा के प्रदेश विस्तारक आदित्या कोठारी, जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, डॉ विजय बडोनी, खिमानन्द बिजल्वाण, पूनम रमोला, विमला नौटियाल, लक्ष्मण सिंह भण्डारी आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज कपकोट आएंगे सीएम धामी
Next: 31 जनवरी को कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.