Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति में मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी जरुरी है: धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राजनीति में मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी जरुरी है: धामी

RNS INDIA NEWS 05/01/2022
rns featured image new

विकासनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्व विद्यालय के लोकार्पण के मौके पर महंगाई को लेकर विपक्षी दलों की ओर से उठाये जा रहे सवालों पर कहा कि राजनीति में भी मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। कहा कि महंगाई की बात करने वालों को यह भी सोचना चाहिए कि कोरोना महामारी से देश के अंदर जो हाल उत्पन्न हो गये थे उन हालातों में सरकार ने गरीब, मजदूर यहां तक कि हर तबके तक राशन से लेकर तमाम खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का काम किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब पूरा देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा था। कई लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया था। गरीब मजदूर के समक्ष रोजी रोटी का संकट था। तब केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार ने हर घर तक राशन और भोजन विभिन्न माध्यमों से पहुंचाने का काम किया। यहां तक कि मुफ्त राशन की व्यवथा की। कहा कि प्रधानमंत्री ने देश भर में गरीब के घर तक प्रत्येक माह मुफ्त राशन योजना चलायी। कहा कि मार्च 2022 तक मुफ्त राशन बांटने की योजना को बढ़ा दिया गया है। मार्च तक फ्री राशन केंद्र और राज्य की सरकार की ओर से दी जा रही है। राज्य सरकार ने दस किलो गेहूं व दस किलो चावल सरकारी सस्ते गल्ले के माध्यम से देने का काम कर रही है। इतना कुछ करने के बाद कुछ लोग महंगाई के नाम पर सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। कहा कि ऐसे लोग मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। राजनीति में उनको मानसिक रूप से स्वस्थ होकर काम करना चाहिए।

एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्व विद्यालय के कुलपति हेमचंद्रा पांडेय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व विधायक सहदेव सिंह पुंडीर को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कुलपति ने इस मौके पर विश्व विद्यालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कहा कि विवि को 18 एकड़ भूमि में बनाया जा रहा है। बताया कि विश्व विद्यालय से अब तक स्वास्थ्य शिक्षा से 74 कालेज सबंद्ध हैं। जिसमें हल्द्वानी, अल्मोड़ा, श्रीनगर गढ़वाल व देहरादून सहित चार मेडिकल कालेज शामिल हैं। इस मौके पर कुल सचिव एसएस रावत, वित नियंत्रक खजान पांडेय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विजय जुयाल,मुरली रावत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड में रात्रि कर्फ्यू का समय बदला
Next: उत्तराखंड में बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, पिथौरागढ़-बागेश्वर की ऊंची चोटियों में बर्फबारी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.