Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, पिथौरागढ़-बागेश्वर की ऊंची चोटियों में बर्फबारी
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, पिथौरागढ़-बागेश्वर की ऊंची चोटियों में बर्फबारी

RNS INDIA NEWS 05/01/2022
rns featured image new

उत्तराखंड में बुधवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश-बूंदाबांदी से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, दारमा, व्यास घाटी में हिमपात से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। बुधवार को जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों मिलम, नामिक, खलिया, दारमा, व्यास घाटी में भारी हिमपात हुआ है।
मानसरोवर यात्रा मार्ग गुंजी से लिपूलेख तक कई जगह बर्फ से पूरी तरह ढक गया है। दारमा घाटी के अधिकतर गांवों में दो फीट से अधिक हिमपात हुआ है। खलिया में केएमवीएन के आवास गृह ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है। इन क्षेत्रों में बर्फबारी से मिलम व लास्पा का संपर्क बाकी दुनिया से कट गया है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय और गंगोलीहाट में भारी बारिश के बाद जन जीवन पटरी से उतर गया।
बागेश्वर में अपराह्न तीन बजे से घाटी वाले क्षेत्र में बारिश शुरू हुई। पांच बजे बाद कपकोट के झूनी, खलझूनी, बाछम, बदियाकोट आदि स्थानों पर बर्फबारी शुरू हो गई। अल्मोड़ा समेत जिले में हुई बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री दर्ज किया गया। नैनीताल में सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी का सिलसिला दिनभर जारी रहा। भवाली, भीमताल, मुक्तेश्वर, गागर आदि इलाकों में भी बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 8 जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, तराई-भाबर में दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी से सर्दी में इजाफा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजनीति में मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी जरुरी है: धामी
Next: बहू को जबरन उठा ले जाने का आरोप

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित
  • उत्तराखंड क्रांति दल ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और आमरण अनशन को दिया समर्थन
  • राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की चुनौतियों और शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन
  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.