Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हम युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हम युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 12/02/2023
07 (2)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम युवाओं के सपनो और आकांक्षाओं के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। अब जो कोई भी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ करेगा, उसे उम्र कैद और 10 साल की सजा दी जाएगी। साथ ही संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर कौन हमारे बच्चों के भविष्य को बर्बाद करना चाहता है। ये प्रश्न हम सभी के मस्तिष्क में है। हमे इनका उत्तर ढूंढना होगा। हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर आज तक नकल माफिया की गर्दन पर हाथ क्यों नही डाला गया। मैं जानता था कि नकल माफिया के खिलाफ कार्यवाही के फैसले के बाद हमे डराने की कोशिश की जायेगी। मैं पूछता हूं कि किसकी सरकार में आरोपी जेल भेजे गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में आने से पहले लोग कह रहे थे की, वहां मत जाइए, वहां आपका विरोध होगा। उन्होंने कहा कि मैंने कार्यक्रम में आने का निर्णय लिया, अगर कोई विरोध करता है तो उनसे पूछता हूं क्या किसी मुख्यमंत्री ने नकल माफिया को इससे पहले जेल भेजा अब तक जेल जा चुके गिरोह 60 से अधिक लोगों पर कार्यवाही की जा चुकी है। गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर किसकी सरकार ने परीक्षाएं निरस्त की और शीघ्र दुबारा पेपर करवाने की अनुमति दी। किसकी सरकार ने प्रदेश में देश का सबसे कड़ा “नकल विरोधी कानून” लागू किया ? यह भी देखना होगा कि नकल माफिया को बचाने के लिए कोई संगठन कार्य को नहीं कर रहा है? अभी राज्य में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है। जिसमें नकल करवाने और करने वालों के लिए सख्त सजा का प्राविधान किया गया है। नौजवानों के भविष्य के साथ कोई अहित नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कालसी में यमुना शरदोत्सव क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और आमजन मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्वगुरु बनने के मार्ग पर अग्रसर है। आज हमारे युवाओं द्वारा विभिन्न खेल और कला के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के सामर्थ्य का परिचय कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देशन में हमारी सरकार उत्तराखंड को ‘सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड‘ बनाने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। ‘सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड‘ के निर्माण के लिए युवाओं का सशक्तिकरण एक मुख्य कार्य है, जिस हेतु हमारी सरकार पूर्ण रूप से संवेदनशील है। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जहां एक ओर नई शिक्षा नीति को प्रभावकारी ढंग से लागू करने का काम किया है, वहीं दूसरी ओर नई खेल नीति बनाकर अपने युवा खिलाड़ियों का भी प्रोत्साहन करने का कार्य किया है। नई खेल नीति में राज्य के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है। युवा खिलाड़ियों के लिए नौकरियों में खेल कोटा भी पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि सीएचसी कालसी में मानकों के अनुसार सभी मेडिकल स्टाफ के पदों को भरने की स्वीकृति दी जाएगी। विकासखंड कालसी के अंतर्गत इच्छाडी, खड़स, टोंस नदी में नागथात से बोराडांडा तक पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। विकासखंड कालसी के अंतर्गत बुरासी से घणता तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। कालसी विकासखंड के अंतर्गत कालसी से बोनाटखाई मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। चकराता विकासखंड के अंतर्गत खाटवा मोटरमार्ग के 03 किमी का नव निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान एवं सीडीओ देहरादून झरना कामठान को सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को देश में प्रथम स्थान मिलने पर झांकी के टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना के एस चौहान को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 08 सालों में देश का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। कालसी एकलव्य विद्यालय ने एकलव्य विद्यालयों की श्रेणी में देश में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अनेक साहसिक निर्णय लिए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, ब्लॉक प्रमुख कालसी मठोर सिंह, भीम सिंह चौहान, रितेश असवाल, आईजी के एस नगन्याल, सीडीओ झरना कमठान एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किमाड़ी रोड पर पर्यटकों की कार में लगी आग
Next: 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.