Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा, प्रदेश की पांचों संसदीय सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी : सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा, प्रदेश की पांचों संसदीय सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 01/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहिया से जौनसार क्षेत्र में चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर की धरती इतिहास की साक्षी रही है। यह भूमि संस्कृति की भूमि है। सीएम ने कहा कि आम चुनाव में भाजपा, प्रदेश की पांचों संसदीय सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। ये पहला ऐसा चुनाव है जिसका परिणाम सभी को पता है। मंडी परिसर में मुख्यमंत्री ने टिहरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव विशेष है। ऐसा पहली बार है कि इस बात की कहीं चर्चा नहीं है कि किसकी सरकार बनेगी और कौन प्रधानमंत्री बनेगा।
धामी ने कहा कि हर व्यक्ति को पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में 11वीं से पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। अगले पांच साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
सीएम ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाकर और तमाम भ्रष्टाचारियों को जेल में डालकर हमने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार में बड़े फैसले लेने की कुव्वत है। धामी ने कहा कि पूर्व में जो भगवान राम को काल्पनिक बताते थे, आज वो जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनसार बावर के लिए उनके पास जो भी योजना आई, उन्होंने उसे फौरन मंजूरी दी। शेष लंबित कार्यों को भी चुनाव बाद मंजूरी दी जाएगी। बकौल धामी-जौनसार से मेरा विशेष लगाव है। मैं यहां सांस्कृतिक और धार्मिक समारोहों में समय-समय पर आता हूं।
हमारी सरकार ने नवीन चकराता टाउनशिप को मंजूरी दी है। इससे क्षेत्र के 40 गांव लाभान्वित होंगे और पर्यटन के क्षेत्र में विकास होगा। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में चकराता में भाजपा पिछड़ जाती है, लेकिन इस बार विश्वास है कि जौनसार बावर की जनता भी विकास के साथ कदमताल करेगी।
जनता के साथ से चकराता क्षेत्र में भाजपा बढ़त बनाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कालसी मठोर सिंह,जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह, प्रवीन चौहान, नारायण सिंह राणा, दीवान राणा, विनोद सुयाल, संजय तोमर, राजवीर राठौड़, मोनिका अग्रवाल, यशपाल नेगी, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 अप्रैल
Next: ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे दो सगे भाई दबोचे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.