Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ढाई सौ वर्गमीटर से ज्यादा जमीन खरीदने वालों पर होगी कार्रवाई: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ढाई सौ वर्गमीटर से ज्यादा जमीन खरीदने वालों पर होगी कार्रवाई: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 27/09/2024
rns featured image new

– निकाय क्षेत्रों से बाहर अन्य प्रदेशों के लोगों की ऐसी जमीनें सरकार में होगी निहित
– राज्य सरकार अगले बजट सत्र में वृहद भू-कानून लाने हेतु प्रयासरत: सीएम
– भू-कानून के मुद्दे का समाधान भी हमारी सरकार ही करेगीः सीएम

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार को सचिवालय मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में निकाय क्षेत्रों से बाहर अन्य प्रदेशों के लोगों के 250 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन खरीदने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ऐसी जमीन सरकार में निहित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार बजट सत्र में वृहद भू कानून लाने जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मौजूदा समय में राज्य के नगर निकाय क्षेत्र से बाहर ढाई सौ वर्ग मीटर भूमि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के खरीद सकता है, लेकिन सरकार के संज्ञान में आया है कि एक ही परिवार में अलग-अलग नामों से भूमि खरीदी जा रही है,यहां तक कुछ लोग तो लैंड बना रहे हैं। कहा कि यह प्राविधानों का सीधा-सीधा उल्लंघन है। सरकार इसकी जांच कराएगी और जिन भी व्यक्तियों ने ऐसा किया है उनकी भूमि राज्य सरकार में निहित की जाएगी। राजस्व विभाग को ऐसी जमीनों का ब्योरा निकालने की जिम्मेदारी दी गई है। मालूम हो कि बीसी खंडूड़ी सरकार ने प्रदेश के बाहर के लोगों के लिए निकाय क्षेत्रों से बाहर जमीन खरीदने का यह मानक बनाया था।

भू कानून मुद्दे का समाधान भी हमारी सरकार करेगी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार भू कानून एवं मूल निवास के मुद्दे को लेकर संवदेनशील है। अगले बजट सत्र में उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप एक वृहद भू कानून लाएंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली प्रारूप कमेटी इस पर काम कर रही है। कहा कि जिस प्रकार मार्च 2021 से अब तक लंबे समय से चले आ रहे विभिन्न मामलों का निस्तारण सरकार ने किया है, उसी प्रकार मैं देवभूमि उत्तराखंड की जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि भू कानून के मुद्दे का समाधान भी हमारी सरकार ही करेगी। विदित ने विभिन्न आंदोलनकारी और सामाजिक संगठन वर्षों से राज्य में सख्त भू कानून की मांग उठा रहे हैं।

निवेश करने वालों का स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में निवेश करने वाले बिल्कुल भी परेशान न हों। कहा कि जिन उद्यमियों के निवेश से उत्तराखंड में पर्यटन, शिक्षा, उद्योग, व्यापार आदि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ ही अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है, उनका तहेदिल से स्वागत किया। कहा कि सरकार ने सिर्फ उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बचाने के मकसद से यह कदम उठा रही है। निवेश करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं को परेशान होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात माह से वेतन न मिलने से शिक्षक-कर्मचारी परेशान
Next: सीएम धामी ने किया स्वच्छता ही सेवा के तहत कार गार्बेज इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान का शुभारंभ

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.