Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सात माह से वेतन न मिलने से शिक्षक-कर्मचारी परेशान
  • रुद्रप्रयाग

सात माह से वेतन न मिलने से शिक्षक-कर्मचारी परेशान

RNS INDIA NEWS 27/09/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। विकासखंड जखोली के सिद्ध श्रम विद्या भवन जूनियर हाईस्कूल सिद्धसौड़ एवं पब्लिक जूनियर हाईस्कूल घेंघड़खाल के शिक्षक कर्मचारियों को विगत सात माह से वेतन भुगतान नहीं होने पर आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। शिक्षक कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा रुद्रप्रयाग से शीघ्र वेतन भुगतान न होने की स्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह रौथाण व जूनियर हाईस्कूल घेंघड़खाल के प्रधानाध्यापक भूप सिंह बर्तवाल ने डीईओ बेसिक को दिये ज्ञापन में कहा है कि जीपीएफ कटौती न होने की स्थिति में मार्च माह से उनका वेतन रोक दिया गया है। ऐसी स्थिति में यहां कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि इस सम्बन्ध में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई, किन्तु मामला जस का तस ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। अब उन्होंने मार्च से अगस्त माह तक के वेतन बिल डीईओ बेसिक के कार्यालय में भुगतान हेतु जमा कर दिए हैं, शुक्रवार तक अवशेष वेतन का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा है कि अब इसके बाद वे प्रजातांत्रिक तरीके से जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख आमरण अनशन शुरू करने को मजबूर होंगे,जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन व विभाग की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 सितम्बर
Next: ढाई सौ वर्गमीटर से ज्यादा जमीन खरीदने वालों पर होगी कार्रवाई: सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.