Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सीएम धामी ने किया चौबट्टाखाल में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग
  • पौड़ी

सीएम धामी ने किया चौबट्टाखाल में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 08/04/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पौड़ी के डिग्री कॉलेज मैदान चौबट्टाखाल में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जितनी भी सभाएं हो रही हैं उनमें महिलाएं बढ़ चढ़कर कर प्रतिभाग कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर की रैली से सभी को राम-राम और प्रणाम भेजा है। कहा कि मुझे विश्वास है गढ़वाल की जनता अपने आशीर्वाद से अनिल बलूनी को जरूर जिताएगी। इस दौरान सीएम धामी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
कहा कि हमारी सरकार में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। बड़े निर्णय लिए गए हैं। सेना का मनोबल बढ़ा है। वन रैंक वन पेंशन लागू कर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया है। सेना को पहले से और अधिक सशक्त और शक्तिशाली बनाया है।
कहा कि कांग्रेस के नेता उत्तराखंड की शान शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गाली देते हैं। कांग्रेस के लोग हमारे सनातन धर्म का विरोध करते हैं। धर्म संस्कृति सभ्यता को बदनाम कर इसके साथ खिलवाड़ करने का काम करते हैं। कांग्रेस की सोच है कि देश का बंटवारा हो जाए। कहा कि चौबट्टाखाल के लिए 129 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोर्कापण किया गया था। जिसमें राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल , चौबट्टाखाल में 24 शय्याओं का पर्यटक आवास गृह का निर्माण, सतपुली के कार्यालय भवन का निर्माण, विकासखण्ड बीरोंखाल में आवासीय भवन, फरसाड़ी-गएकोट-छाछरो मोटर मार्ग का निर्माण हुआ है। ऐसे कई कार्य हुए हैं।
कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, जिला अध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर केंद्र से नदारद रहने का आरोप लगाया
Next: व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.