Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर केंद्र से नदारद रहने का आरोप लगाया
  • देहरादून

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर केंद्र से नदारद रहने का आरोप लगाया

RNS INDIA NEWS 08/04/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। प्रखंड के ग्राम पंचायत लोहारी के अंतर्गत आने वाले लेबरा गांव के ग्रामीणों ने गांव में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अनुपस्थित रहने की शिकायत बाल विकास परियोजना अधिकारी से की है। ग्रामीणों ने शिकायत पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। सीडीपीओ चकराता नीलम जसवाल को प्रेषित शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लेबरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात कार्यकर्ता और सहायिका बीते चार महीने से केंद्र से अनुपस्थित हैं। इसके चलते यहां बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। केंद्र से मिलने वाला राशन और अनाज भी पात्र बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। कहा कि ग्रामीणों द्वारा कई बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फोन कर केंद्र में आने को कहा है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बताया कि सहायिका और कार्यकर्ता दोनों ही गांव में न रहकर विकासनगर क्षेत्र में रहती हैं। ग्रामीणों ने सीडीपीओ से आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। शिकायती पत्र सौंपने वालों में कृपाल, गजेंद्र सिंह, बिरजू, रमेश, नांदिया, जगतु, रमेश, गुलीया, गेमा, धनिया, दोबू, आदि शामिल रहे। संपर्क करने पर सीडीपीओ नीलम जसवाल का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। सुपरवाइजर से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पड़ोसी ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला
Next: सीएम धामी ने किया चौबट्टाखाल में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.