Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री धामी के जागेश्वर आगमन एवं मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री धामी के जागेश्वर आगमन एवं मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 15/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में लगने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ 16 जुलाई को होगा। श्रावणी मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सोमवार को जागेश्वर पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर भी तैयारियां करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी द्वारा टीआरसी जागेश्वर में ली गई बैठक में मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था, साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रसिद्ध श्रावणी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आगमन होगा, इसलिए सभी तैयारियों को चाक चौबंद किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया तथा मेले के शुभारंभ के लिए की जा रही तैयारियों को परखा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के लिए मंच, टेंट, बैरिकेडिंग आदि की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में देश भर से श्रद्धालुओं का आगमन होगा, इसलिए किसी भी व्यवस्था में कोई कमी न रहे। उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यापारियों से भी अपील की है कि मेले की सभी व्यवस्थाओं को बनाए रखने में अपना सहयोग दें, गंदगी इधर उधर न फैलाएं एवं सभी निर्देशों का पालन करें। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को भी निर्देश दिए कि मेले के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था रहे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, डीएफओ हेमचंद्र गहतोड़ी, उपाध्यक्ष मंदिर समिति नवीन चंद्र भट्ट, उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील राज, जैंती भनोली एनएस नगनयाल, प्रबंधक मंदिर समिति ज्योत्सना पंत, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीईओ के निरीक्षण में स्कूल में मिली कई खामियां
Next: रोड पर आम की पेटियां रखने से रोकने पर घर में घुसकर हमला किया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.