Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीटू का 16वां जिला सम्मेलन सम्पन्न, नई कार्यकारणी गठित
  • देहरादून

सीटू का 16वां जिला सम्मेलन सम्पन्न, नई कार्यकारणी गठित

RNS INDIA NEWS 09/10/2022
rns featured image new

देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) का 16वां जिला सम्मेलन रविवार को गांधी रोड स्थित महात्मा खुशीराम लाइब्रेरी में संपन्न हुआ। नई कार्यकारणी चुनाव में कृष्ण गुनियाल अध्यक्ष और लेखराज महामंत्री चुने गए। दीपक शर्मा, भगवंत पयाल, एसएस नेगी, चित्रकला को उपाध्यक्ष, मामचंद, राम सिंह भंडारी, रजनी गुलेरिया, शिवा दुबे को संयुक्त सचिव, रविंद्र नौढियाल कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह बिष्ट कार्यालय सचिव चुने गए। इस दौरान जनवादी समाजवादी आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सीटू के प्रांतीय महामंत्री महेंद्र जखमोला ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों मजदूर विरोधी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार 29 प्रभावी श्रम कानून को समाप्त करने के निर्णय का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार जनता को को जाति-धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। केंद्रीय कर्मचारी और रक्षा क्षेत्र से जुड़े जगदीश चंद्र सेमवाल ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का शोषण कर यूनियन बनाने के उनके जनतांत्रिक अधिकारों पर हमले किए जा रहे हैं। महामंत्री लेखराज ने सांगठनिक स्थिति के विषय पर रिपोर्ट रखी। इस अवसर पर राकेश धरनी, संजू, दया किशन पाठक, मामचंद, बबीता, रईस अहमद, शुभम, अर्जुन रावत, छविलाल, सुनीता चौहान, जितेंद्र पुंडीर, सुखपाल सुरेंदर सिंह राणा, महिला समिति की जिला अध्यक्ष नुरेशा अंसारी, एसएफआई के प्रांतीय महामंत्री हिमांशु चौहान, शैलेन्द्र परमार, किसान सभा से राजेन्द्र पुरोहित, जानकी चौहान, बचन सिंह, रवि कुमार आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़ कौथिक में दिखेंगे लोक संस्कृति के रंग
Next: लंपी वायरस से दो दिन में 80 पशुओं की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.