Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीआईएससीई ने किया बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी
  • देहरादून

सीआईएससीई ने किया बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी

RNS INDIA NEWS 24/07/2021
rns featured image new

आईएसी में पलक अग्रवाल और आईसीएसई में योम्स नेगी शीर्ष पर

देहरादून। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) ने बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया। देर शाम तक प्राप्त नतीजों के आधार पर दून में आइएससी (12वीं) में विज्ञान वर्ग में वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्रा पलक अग्रवाल ने 99.75, ह्यूमैनिटीज में गौरी सिंघल ने 99.50 एवं वाणिज्य में सौम्या बोहरा ने 98.25 फीसद अंक हासिल कर शीर्ष पर स्थान बनाया है। वहीं आइसीएसई (10वीं) में आइसीएसई (10वीं) में स्कूल के छात्र योम्स नेगी ने 99 फीसद शीर्ष पर हैं। प्रदेश में 100 से ज्यादा स्कूल सीआइएससीई से संबद्ध हैं। इन स्कूलों से इस वर्ष तकरीबन 15 हजार छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी। अकेले दून में ही सीआइएससीई से संबद्ध 60 स्कूल हैं, जिनमें करीब आठ हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से लगभग साढ़े चार हजार छात्र-छात्राओं ने आइसीएसई (10वीं) और करीब साढ़े तीन हजार ने आइएससी (12वीं) की परीक्षा दी थी। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12वीं में देर शाम तक प्राप्त नतीजों के आधार पर दून में आइएससी (12वीं) में वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्रा पलक अग्रवाल ने 99.75 अंक हासिल किए थे। आइसीएसई (10वीं) में आइसीएसई (10वीं) में स्कूल के छात्र योम्स नेगी ने 99 फीसद अंक हासिल किए थे। उधर, वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्रा खुशी मिश्रा ने आइसीएसई में 98.40 अंक हासिल किए हैं। सेंट थॉमस कॉलेज की छात्रा प्रज्ञा डोभाल ने 12वीं में 99.5 फीसद अंक हासिल किए। सेंट जोजप्स के छात्र कीथ स्वामी ने आइएसई में 99 फीसद अंक हासिल किए हैं और आइसीएसई में संयम और त्रणिति टंडन ने 97.4 फीसद अंक हासिल किए। परिणाम जारी होने के बाद शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। बता दें कि कोरोना के चलते इस साल बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा नहीं हो सकी। ऐसे में 12वीं के छात्रों को दसवीं और ग्यारहवीं के परिणाम एवं 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा व एसाइमेंट एवं प्रोजेक्ट के आधार पर अंक दिए गए हैं। वहीं 10वीं के छात्रों को नौवीं के परिणाम के साथ ही 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा व एसाइमेंट एवं प्रोजेक्ट के आधार पर अंक दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अर्की मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी 
Next: अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का एसटीएफ ने किया पर्दाफाश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निहंग सिखों के वापस लौटने से कुल्हाल बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य हुई

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.