Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • शेयर बाजार पर दिखेगा चुनाव नतीजों का असर
  • अर्थ जगत

शेयर बाजार पर दिखेगा चुनाव नतीजों का असर

RNS INDIA NEWS 02/05/2021
rns featured image new


मुंबई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों का असर आने वाले सप्ताह में शेयर बाजार पर हावी रहेगा। इसके साथ ही कोविड-19 महामारी की स्थिति भी निवेशकों का रुख तय करने में महत्वपूर्ण होगी।
केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी और चार राज्यों में पिछले दिनों हुये विधानसभा चुनावों की मतगणना रविवार को हुई। इसमें पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम में निवेशकों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी थी। खबर लिखे जाने तक मिल रहे रुझानों में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में बहुमत से बहुत दूर दिख रही है। यदि अंतिम नतीजे भी इसी प्रकार रहे तो शेयर बाजार में आने वाले सप्ताह में बिकवाली देखी जा सकती है। इससे पहले विभिन्न एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भाजपा के पिछडऩे की संभावना जताये जाने के बाद शुक्रवार को ही सेंसेक्स 948 अंक और निफ्टी 264 अंक लुढ़क गया था।
बीते सप्ताह पहले चार दिन सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखी गई जबकि एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद शुक्रवार को भारी गिरावट रही। पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स कुल 903.91 अंक यानी 1.89 प्रतिशत मजबूत होकर सप्ताहांत पर 48,782.36 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 289.75 अंक यानी 2.02 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी के साथ 14,631.10 अंक पर पहुंच गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई में मझौली कंपनियों का सूचकांक मिडकैप 1.80 प्रतिशत चढ़कर 20,312.20 अंक पर बंद हुआ। छोटी कंपनियों में लिवाली अधिक रहने से स्मॉलकैप 665.10 अंक यानी 3.17 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त में रहा और शुक्रवार को 21,670.11 अंक पर पहुंच गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड अस्पताल में बड़ी लापरवाही, ऑक्सीजन लाइन में लीकेज होने से कोरोना पॉजिटिवों की सांसें अटकीं
Next: दन्या प्रकरण: एक ने थाने आकर कबूला जुर्म, 2 मिले नाबालिग, कुल संख्या पहुची 11

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.