Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चुनावी राह को आसान बनाने में जुटे सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

चुनावी राह को आसान बनाने में जुटे सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 03/05/2022
dhami

देहरादून। चंपावत उपचुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा समर में अपने मोहरे फिट करने में जुटी है। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार चंपावत में डेरा जमा चुके हैं और जल्द ही पार्टी के कई दिग्गजों के मोर्चे पर उतरने के आसार हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कहते हैं, जल्द ही पार्टी अपने प्रत्याशी के नाम की औपचारिक घोषणा कर देगी।
पार्टी उपचुनाव को लेकर पहले से ही तैयारी में है। पार्टी उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे। पार्टी की तैयारी के सवाल पर कौशिक का कहना है कि हमारी पूरी तैयारी है। पार्टी के कार्यकर्ता पहले ही वहां मोर्चा संभाल चुके हैं। पार्टी स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जा चुका है, जो अपने काम में जुट गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी चुनावी राह को आसान बनाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही उनकी नजर अपने उपचुनाव की तैयारी पर है। इसी रणनीति के तहत उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपना पहला राजनीतिक दौरा भी चंपावत का ही किया। उनके इस दौरे से ही सियासी हलकों में उनके चंपावत से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं। बताते चलें किचंपावत विधानसभा सीट से कैलाश चंद्र गहतोड़ी के त्यागपत्र के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस सीट से उपचुनाव लड़ने की संभावना पूरी तरह से पक्की हो गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चंपावत में न सिर्फ रोड शो किया बल्कि इस क्षेत्र के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कब होगी बैठक और कब तय होगा यात्रा का किराया
Next: अब स्मार्ट फोन से भी कर सकते हैं चारधाम यात्रा का पंजीकरण

Related Post

IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.