Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चोरखिंडा में हुई हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी

चोरखिंडा में हुई हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/06/2021
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी जिले के थैलीसैंण थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चोरखिंडा में हुई हत्या के एक मामले में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शख्स ने मामूली विवाद में युवक के सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, ग्राम चोरखिंडा निवासी रामपाल (36) पुत्र बचन सिंह गांव में ही एक फास्ट फूड सेंटर में काम करता था। 26 जून को चोरखिंडा निवासी मनोहर सिंह पुत्र प्रताप सिंह फास्ट फूड सेंटर पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर उसकी रामपाल से कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया और मनोहर सिंह ने रामपाल के सिर पर पत्थर दे मारा। उस वक्त तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह झगड़े खत्म करवा दिया और मनोहर सिंह को गांव की ओर भेजा, लेकिन फिर मनोहर दोबारा वापस लौट कर आया और रामपाल के सिर पर फिर पत्थर दे मारा। स्वजन रामपाल को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स ले गए जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। सोमवार शाम मृतक रामपाल की माता बिल्ला देवी की ओर से थलीसैंण थाने में मनोहर के खिलाफ तहरीर दी गई। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर मनोहर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि बीती रात मनोहर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति द्वारा कुष्ठ पुनर्वास केंद्र में किया गया राशन वितरण
Next: चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.