Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग
  • टिहरी

चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

नई टिहरी। नरेन्द्रनगर विधानसभा के धारअकरिया पट्टी के कई गांवों के मंदिरों और घरों में बीते दिनों हुई चोरी की घटनाओं को रोक लगाने तथा चोरों को पकड़ने की मांग को लेकर गजा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया है। नगर पंचायत गजा की अध्यक्ष मीना खाती के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने राजस्व उपनिरीक्षक चाका भजन सिंह कैंतुरा के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है। अध्यक्ष ने बताया कि गजा कस्बे के निकटवर्ती गांवों में बीते कई दिनों से लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है,जिससे ग्रामीण और क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व गजा तहसील के बिमाणगांव में घंटकर्ण मंदिर,ग्राम भाली और पाली के तीन मंदिरों तथा तीन घरों के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना अंजाम दिया है। कुछ दिन पूर्व खांड गांव में भी हुई चोरी की घटना होने पर ग्रामीणों ने कोटेश्वर थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन चोरों को नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने राजस्व तथा पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने तथा चोरों को जल्द पकड़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी लगाने वालों लोगों के सत्यापन की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वन मंत्री के क्षेत्रीय प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान, प्रधान खडवाल गांव सुरेन्द्र सिंह नेगी, गौसारी पूर्व प्रधान मान सिंह चौहान, घर गांव प्रधान सोनी देवी, नैचोली के सुरेन्द्र सिंह,व्यापार सभा अध्यक्ष गजा विनोद चौहान, गजेन्द्र सिंह खाती सहित कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण हादसा, खाई में बस गिरने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत
Next: उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले 59 नए कोरोना संक्रमित, दो की मौत, 61 मरीज हुए स्वस्थ

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.