Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुकी पिता-पुत्री की जोड़ी गिरफ्तार
  • नैनीताल

चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुकी पिता-पुत्री की जोड़ी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/11/2023
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।   उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कालाढूंगी में पुलिस ने पिता-पुत्री की अनोखी जोड़ी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अभी तक कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीएस मीणा के अनुसार विगत 14 नवंबर को कालाढूंगी में चोर दिनदहाड़े एक दुकान में गल्ला का ताला तोड़ कर 1.10 लाख रुपये लेकर फरार हो गये थे। पीड़ित विजेन्द्र सिंह बोरा की ओर से 17 नवंबर को घटना के संबंध में तहरीर कालाढूंगी थाने में दी गई थी। कालाढूंगी के थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत की अगुवाई में तत्काल एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सबसे पहले घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस को सीसीटीवी में स्कार्फ से चेहरा ढके एक लड़की दोपहर में दुकान गल्ला का ताला तोड़ते हुए दिखाई दी। इसके बाद वह दुकान के बाहर पहले से खड़े एक मोटर साइकिल सवार के साथ फरार हो गई। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। ऊधमसिंह नगर के बन्नाखेड़ा, बाजपुर, दोराहा, काशीपुर एवं जसपुर क्षेत्र में दोनों की तलाश की गई। आखिरकार पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी और दोनों आरोपियों योगेन्द्र सिंह चौधरी और उसकी पुत्री लक्ष्मी निवासी ग्राम कीर्ति नांगल, थाना कोतवाली, बिजनौर, उप्र को आज बैलपड़ाव क्षेत्र में बैतखेड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया।   पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों पिता और पुत्री शातिर चोर हैं और मिल कर घटना को अंजाम देते हैं। आरोपी ऊधमसिंह नगर जिले में अभी तक कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास को जुटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों बैलपड़ाव क्षेत्र में पुनः चोरी की घटना को अंजाम देने आए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुरंग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने हेतु पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता से जुटी है केन्द्र व राज्य सरकार : सीएम धामी
Next: साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं ने उड़ाई पुलिस की नींद

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.