Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं ने उड़ाई पुलिस की नींद
  • देहरादून

साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं ने उड़ाई पुलिस की नींद

RNS INDIA NEWS 19/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।    साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। ठगों ने एक सप्ताह में ही चार व्यक्तियों से एक करोड़ 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। इन मामलों में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।  कोटद्वार निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को बताया कि फेसबुक के माध्यम से उनकी दोस्ती रिया शर्मा नाम की युवती से हुई थी। आठ अगस्त को युवती ने बताया कि वह फॉरेक्स ट्रेडिंग का काम करती है, जिसमें उसे काफी लाभ हुआ है। युवती ने बताया कि उसके चाचा फॉरेक्स ट्रेडिंग के एक्सपर्ट हैं और वह काफी सालों से यह काम कर रहे हैं।

लगाया 65 लाख का चूना
युवती ने अवधेश कुमार को भी इसमें निवेश करने का प्रलोभन दिया। इसके लिए उसने अवधेश के मोबाइल में एक एप डाउनलोड करवाया, जिसके माध्यम से उसका खाता खोला गया। 19 अगस्त से अवधेश ने विदेशी मुद्रा खरीदनी शुरू कर दी। जब उसने अपने खाते से विदेशी मुद्रा निकालनी चाही तो वह फ्रीज बताई गई। इस पर अवधेश ने युवती से बात की तो उसने बताया कि इसमें निवेश करके आपको काफी फायदा हुआ है।   धनराशि निकालने के लिए 30 प्रतिशत इनकम टैक्स देना होगा। इसके बाद अवधेश ने पौने 23 लाख रुपये खाते में जमा किए। इसके बाद भी खाता फ्रीज ही रहा। जब उसने युवती से बात की तो उसने और धनराशि जमा करने की बात कही। करीब 65 लाख गंवाने के बाद अवधेश को ठगी का एहसास हुआ।

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगे 40 लाख रुपये
अन्य मामले में ठगों ने हरिद्वार के व्यक्ति से 40 लाख रुपये ठग लिए। हरिद्वार निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में काम कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपित ने उन्हें वाट्सएप पर मैसेज किया और टेलीग्राम से जोड़ दिया। इसके बाद गूगल मैप पर होटल के पांच स्टार रेटिंग करने का काम सौंपा। इसके बाद ठगों ने टास्क दिया कि यदि वह ऑनलाइन निवेश करते हैं तो उन्हें मोटा मुनाफा होगा। इस तरह ठगों ने उनसे 40 लाख रुपये ठग लिए।

पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर 34 लाख रुपये ठगे
शिकायतकर्ता विक्रम सिंह निवासी रायपुर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें वाट्सएप पर संपर्क कर पार्ट टाइम नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम चैनल से जोड़कर कुछ टास्क दिए। इसके बाद विभिन्न कंपनियों में निवेश करने के नाम पर उनसे 34 लाख रुपये ठग लिए।

टास्क देकर व्यक्ति से ठग लिए 20 लाख रुपये
साइबर ठगों ने दून के व्यक्ति को अधिक कमाई का झांसा देकर निवेश करने के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए। सहस्रधारा रोड निवासी मनीश कुमार ने बताया कि 11 अक्टूबर को उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कंपनी के प्रचार के बदले 205 रुपये प्रतिदिन कमाने का झांसा दिया। 13 अक्टूबर को ठगों ने उन्हें टेलीग्राम से जोड़ा। इसके बाद उन्हें वीआईपी टास्क बताकर उनसे 94 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद अलग-अलग टास्क बताकर उनसे 20 लाख रुपये ठग लिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुकी पिता-पुत्री की जोड़ी गिरफ्तार
Next: भाजपा ने अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन के कार्यक्रम तय किए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.