Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • चीन विमान दुर्घटना मामला : जांच के लिए अमेरिकी दल रवाना, 132 लोगों की हुई थी मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन विमान दुर्घटना मामला : जांच के लिए अमेरिकी दल रवाना, 132 लोगों की हुई थी मौत

RNS INDIA NEWS 03/04/2022
rns featured image new

बीजिंग। चीन में 132 लोगों की मौत का कारण बनी हवाई दुर्घटना की जांच अमेरिकी दल करने जा रहा है। टीम चीन के लिए रवाना हो चुकी है। चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स का बोइंग 737-800 जहाज 21 मार्च को गुआंग्झी झुआंग क्षेत्र में क्रैश हो गया था।
एनटीएसबी की टीम सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना की बी-737 दुर्घटना की जांच में भाग लेने के लिए चीन रवाना हो गया है। एनटीएसबी ने बताया कि अमेरिकी जांचकर्ता उन लोगों से संपर्क सीमित रखेंगे, जो जांच में शामिल नहीं है। बताया गया है कि इससे टीम बगैर क्वारंटीन हुए तत्काल काम शुरू कर सकेगी।

भारत भी हो गया था सतर्क
चीन में हुई विमान दुर्घटना के बाद भारत भी बोइंग विमान को लेकर सतर्क हो गया था। खबर है कि भारत की तीन विमान कंपनियों में बोइंग 737 विमान हैं। इनमें स्पाइसजेट, विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है। डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि उड़ान सुरक्षा गंभीर मामला है और हम स्थिति का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। इस बीच, हम अपने 737 बेड़े की निगरानी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

अक्टूबर 2018 और मार्च 2019 के बीच छह महीने की अवधि में दो बोइंग 737 मैक्स विमान दुर्घटनाओं में शामिल थे जिसमें कुल 346 लोग मारे गए थे। इन दो दुर्घटनाओं के बाद डीजीसीए ने मार्च 2019 में भारत में बोइंग 737 मैक्स विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। बोइंग द्वारा डीजीसीए की संतुष्टि के लिए सॉफ्टवेयर में किए गए आवश्यक सुधारों के बाद विमान के वाणिज्यिक संचालन पर प्रतिबंध पिछले साल अगस्त में 27 महीने बाद हटा लिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक समझौता, रोजगार से लेकर व्यापार तक बड़े फायदे की उम्मीद
Next: बत्ती गुल और मोमबत्ती भी गायब, दवाओं को तरस रहे श्रीलंकावासी

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.