Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • चीन में प्लेन क्रैश : सभी 132 लोगों की मौत की आशंका, जिनपिंग ने दिया जांच का आदेश
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन में प्लेन क्रैश : सभी 132 लोगों की मौत की आशंका, जिनपिंग ने दिया जांच का आदेश

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rns featured image new

बीजिंग। चीन में सोमवार दोपहर को हुए प्लेन क्रैश में विमान में सवार सभी 132 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल चीनी अथॉरिटीज ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसा इतना भीषण था कि जहां विमान गिरा, उस पहाड़ पर आग लग गई। चीनी मीडिया का कहना है कि इस हादसे में किसी का भी जिंदा बच पाना मुश्किल लग रहा है। इस घटना पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गहरा दुख जताया है और मामले की जांच का आदेश दिया है। यह विमान चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग से उड़ान भरकर ग्वांगझू के लिए रवाना हुआ था, जो हॉन्गकॉन्ग के नजदीक है। अब तक इस हादसे के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है कि इसकी वजह क्या थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट राडार 24 के मुताबिक यह विमान 31,000 फुट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिरा था। एक बयान में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने कहा कि यही पुष्टि की जा सकती है कि विमान क्रैश हो गया। फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। विमान के परखच्चे उड़ गए और बांस के पेड़ों में भीषण आग लग गई। फिलहाल मलबे में लोगों को तलाशा जा रहा है, लेकिन किसी के भी जीवित पाए जाने की संभावना नहीं है।

एयरलाइन कंपनी और चीन के उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि विमान जब वुझोउ शहर के ऊपर था, तब उससे संपर्क टूट गया था। इस विमान ने दोपहर 1.11 बजे उड़ान भरी थी और उसे 3 बजकर 5 मिनट पर ग्वांगझू में लैंड करना था। लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि वह इस हादसे की खबर से हैरान और दुखी हैं। उन्होंने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को बचाने की हर संभावना पर काम होना चाहिए और यह भी पता लगाना जरूरी है कि आखिर यह घटना क्यों हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुलपति प्रोफेसर भंडारी की अध्यक्षता में हुई विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की बैठक
Next: रूस की एयरस्ट्राइक से सूमी केमिकल प्लांट क्षतिग्रस्त, जहरीली अमोनिया गैस लीक

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.