Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुलपति प्रोफेसर भंडारी की अध्यक्षता में हुई विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की बैठक
  • अल्मोड़ा

कुलपति प्रोफेसर भंडारी की अध्यक्षता में हुई विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
IMG-20220322-WA0002

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो0 नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता और परीक्षा समिति के सदस्यों की उपस्थिति  में परीक्षा समिति की बैठक विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। परीक्षा समिति के समक्ष विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो0 सुशील कुमार जोशी ने बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया।
अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थापित ग्रीन ऑडिट विभाग, हरेला पीठ आदि के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कार्यों का संचालन किया जा रहा है। ग्रीन ऑडिट प्रभाग द्वारा विश्वविद्यालय/परिसर को हरित बनाने, वर्षा जल संग्रहन आदि कार्यों के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी के सहयोग दिये जाने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बैठक में विभिन्न विषयों पर बात रखी। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा रहा है। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन, दोनों ही मोड में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा, जिसकी तैयारी की जा रही है।
बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिये गये। स्नातक वार्षिक पद्धति के प्रथम वर्ष के छात्रों तथा व्यवसायिक शिक्षा अध्ययन केन्द्र के अंतर्गत संचालित पाठयक्रमों के सभी सेमेस्टर के छात्रों की सुधार परीक्षा/बेक परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया गया। वार्षिक परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्रों को ग्रेस अंक प्रदान करने पर सहमती बनी। यूजीसी के नियमानुसार N+2 नियम के तहत स्नातक वार्षिक पद्धति के पूर्व छात्रों को आगामी वार्षिक परीक्षाओं में आवदेन की अनुमति,  विश्वविद्यालय के आनलाईन परीक्षा पोर्टल में स्नातक एवं स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के अंक प्रविष्ठ करने, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के परीक्षा शुल्क को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के अनुसार ही निर्धारित करने, विश्वविद्यालय के आनलाइन परीक्षा पोर्टल से स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं हेतु आवेदन करवाने, स्नातक प्रथम सेमेस्टर, तृतीय सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की आगामी सेमेस्टर परीक्षा समय सारिणी पर चर्चा हुई। परीक्षाएं 4 अप्रैल,2022 से प्रस्तावित है तथा तीन पालियों में समपन्न कराई जायेंगी। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 मई, 2022 से आयोजित किये जाने,  प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक/आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा संबंधी पर चर्चा हुई। सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच हेतु सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोडा तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पिथौरागढ को केन्द्रीय जांच केन्द्र बनाए जाने तथा परीक्षा पूर्ण होने के 1 माह के भीतर परीक्षाफल घोषित करने,  स्नातक प्रथम सेमेस्टर, तृतीय सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की सेमेस्टर परीक्षाओं के पूर्ण होते ही 15 दिनों के भीतर आगामी सेमेस्टर की कक्षाएं प्रारंभ करने, विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और छात्रों के मध्य शैक्षिक सत्र नियमन हेतु सामंजस्य स्थापित करने पर सहमति बनी। 40 फीसदी आनलाइन तथा 60 फीसदी ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन स्नातकोत्तर की कक्षाएं के लिए आयोजित करने, शिक्षा संकाय में सत्र- 2021-23 के लिये प्रवेश हेतु रिक्त आरक्षित सीटों को सामान्य सीटों में परिर्वतित कर प्रवेश दिये जाने, विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली एलएलबी प्रवेश परीक्षा 2022, एलएलएम प्रवेश परीक्षा 2022, बीएड प्रवेश परीक्षा 2022, एमएड प्रवेश परीक्षा 2022, पर चर्चा हुई। साथ ही निर्णय लिया गया कि अप्रैल 2022 में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित करवाते हुए मई 2022 में प्रवेश परीक्षायें आयोजित करवा ली जायेंगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पिथौरागढ में संचालित डठ। पाठयक्रम के शैक्षिक सत्र 2022-23 प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश संबंधी कार्यवाही हेतु संकायाध्यक्ष वाणिज्य संकाय को र्निदेशित किया गया। स्नातक वार्षिक पद्धति वाले सभी महाविद्यालयों को शैक्षिक सत्र 2022-23 से सेमेस्टर पद्धति अपनाने हेतु पत्र प्रेषित किया जायेगा। महाविद्यालयों की परीक्षा संबंधी समस्याओं में त्वरित सहयोग हेतु परीक्षा अनुभाग के चार अधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराये जाने आदि पर सर्वसम्मति से सहमति बनी।
परीक्षा समिति की बैठक में प्रो0 एस0के0जोशी (परीक्षा नियंत्रक), प्रो0 जगत सिंह बिष्ट (निदेशक, शोध एवं प्रसार), हेमेंद्र प्रकाश गंगवार (वित्त अधिकारी), डॉ0 मुकेश सामंत, सहायक परीक्षा नियंत्रक, डॉ0भाष्कर चौधरी, सहायक परीखा नियंत्रक, प्रो0 शेखर चंद्र जोशी, अधिष्ठाता शैक्षिक, प्रो0 जी0सी0साह, अधिष्ठाता परीक्षा, प्रो0 प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता प्रशासन, प्रो0 जया उप्रेती संकायाध्यक्ष, विज्ञान), प्रो0 के0सी0जोशी (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), प्रो0 ए0के0पंत (संकायाध्यक्ष, विधि), प्रो0 भीमा मनराल (संकायाध्यक्ष, शिक्षा), प्रो0 सोनू द्विवेदी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), डॉ0 अर्चना त्रिपाठी (रा0स्ना0महा0लोहाघाट), डॉ0 रूचिर जोशी (रा0स्ना0 महा0 लोहाघाट), डॉ0 रंजना शाह (रा0 स्ना0 महा0बागेश्वर), डॉ0 बी0पी0पांडे (रा0स्ना0 महा0 पिथौरागढ़), विपिन जोशी (निजी सचिव), विनीत कांण्डपाल, डॉ0 राजेश राठौर, डॉ0ललित चंद्र जोशी (विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी), सुरेश बघरी आदि शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनजीओ के नाम पर महिलाओं को बनाया बेवकूफ
Next: चीन में प्लेन क्रैश : सभी 132 लोगों की मौत की आशंका, जिनपिंग ने दिया जांच का आदेश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.