Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चिकित्सक के खाते से उड़ाये साइबर ठगों ने 7.80 लाख रु०
  • हरिद्वार

चिकित्सक के खाते से उड़ाये साइबर ठगों ने 7.80 लाख रु०

RNS INDIA NEWS 04/05/2021
rns featured image new

हरिद्वार। भेल के चिकित्सक के बैंक खाते से 7.80 लाख की नगदी साइबर ठगों ने उड़ा दी। चिकित्सक की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नेट से मिले हेल्पलाइन नंबर पर बात करने के बाद चिकित्सक की नगदी गायब हुई है। ठगों ने अपने आप को ग्राहक सेवा अधिकारी बताकर ठगी की है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के मुताबिक अनिकेत कुमार पुत्र के डी कुमार पेशे से चिकित्सक हैं और भेल के सेक्टर 4 में रहते हैं। बीते 1 मई को उन्होंने अपने पिता के परिचित के बैंक खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर किये थे। जो बीच में ही फंस गए। उन्होंने नेट से अपने बैंक के हेल्पलाइन का पता लगाया और हेल्प लाइन नंबर पर फोन किया। नंबर पर फोन करने के बाद उन्होंने अपने खाते की डिटेल दे दी। इसके बाद उनके खाते से 6 बारी में 7.80 लाख गायब हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। मालूम हुआ कि हेल्पलाइन नंबर फर्जी था और ठगों ने रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चिकित्सक का आरोप है कि फोन पर बात कर रहे आरोपी ने अपने आप को बैंक का ग्राहक सेवा अधिकारी बताया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पूरी डिटेल निकाली जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक पलटा, महिला की दबकर मौत
Next: कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम व संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग निरन्तर प्रयासरत: जिलाधिकारी अल्मोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.